मुंबई। डॉलर इंडेक्स सोमवार को सीमित दायरे में रहा। यह 0.15 प्रतिशत बढ़कर 98.915 पर बंद हुआ, जबकि यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़कर 95.6875 पर बंद हुआ।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त से डॉलर को निचले स्तरों पर सहारा मिला। पश्चिम एशिया में तनाव भी डॉलर के लिए समर्थन दे रहा है। बाजार इस सप्ताह आने वाले अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और जैक्सन होल में फेड चेयरमैन के भाषण पर नजर रख रहा है।
इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव बना रह सकता है और यह 97.70 से 99.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है। रुपए में भी सीमित उतार चढ़ाव की संभावना है। क्रूड ऑयल में मुनाफावसूली रुपए को सहारा दे रही है, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में रिकवरी रुपए की बढ़त को सीमित कर सकती है। यूएसडी आईएनआर में 94.8500 से 96.4500 की रेंज संभव है।
जैन का कहना है कि तकनीकी रूप से यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 95.6000 के मूविंग एवरेज सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है। आरएसआई 50 से ऊपर है और एमएसीडी में पॉजिटिव क्रॉसओवर बना हुआ है। सपोर्ट 95.4500 से 95.2000 और रेजिस्टेंस 95.8800 से 96.0500 पर है।
पिछले सप्ताह 95.3000 से 95.0800 की खरीदारी का पहला लक्ष्य हासिल हुआ। लॉन्ग पोजीशन में स्टॉप लॉस बढ़ाकर 95.2500 करें और 95.8500 के आसपास दूसरे लक्ष्य पर पूरा मुनाफा बुक करने की सलाह है।



