मुंबई। डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह दबाव में रहा और तीन महीने के निचले स्तर तक फिसल गया। शुक्रवार को यह 98.77 पर बंद हुआ, जबकि यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 95.6825 पर बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा सितंबर से अगले तीन महीनों तक अमेरिकी बॉन्ड की बायबैक बढ़ाने की योजना से डॉलर पर दबाव बना। मिश्रित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और यूरो तथा पाउंड में रिकवरी ने भी डॉलर को कमजोर किया। हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव और ऊंची क्रूड ऑयल कीमतें डॉलर को निचले स्तरों पर सहारा दे रही हैं।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है और यह 97.70 से 99.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है। रुपए में भी सीमित मजबूती बनी रह सकती है, लेकिन ऊंची क्रूड कीमतें इसकी बढ़त पर दबाव डाल सकती हैं। यूएसडी आईएनआर में 94.8500 से 96.4500 की रेंज संभव है।
जैन का कहना है कि तकनीकी रूप से यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 95.5900 के मूविंग एवरेज सपोर्ट के ऊपर है। आरएसआई 50 से ऊपर है और एमएसीडी में पॉजिटिव क्रॉसओवर बना हुआ है। सपोर्ट 95.4500 से 95.2000 और रेजिस्टेंस 95.8800 से 96.0500 पर है। पिछले सप्ताह 95.3000 से 95.0800 की खरीदारी का पहला लक्ष्य हासिल हुआ। लॉन्ग पोजीशन में स्टॉप लॉस बढ़ाकर 95.2500 करें और दूसरे लक्ष्य के आसपास मुनाफा बुक करें।



