मुंबई। बेहतर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स गुरुवार को तीन महीने के निचले स्तर से संभला। डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 98.785 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 95.6500 पर बंद हुआ।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका के फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स की रीडिंग 47.4 रही, जबकि अनुमान 24.1 था। अमेरिकी बेरोजगारी दावे भी पिछले सप्ताह 2,06,000 रहे, जो अनुमानित 2,10,000 से कम हैं। मजबूत आर्थिक आंकड़ों से डॉलर को समर्थन मिला। दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जिससे डॉलर की मांग को भी सहारा मिल रहा है।
आज डॉलर इंडेक्स 98.20 से 99.55 के दायरे में रह सकता है। रुपए में डॉलर के मुकाबले स्थिरता रही, जबकि अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले इसमें कमजोरी आई। घरेलू शेयर बाजार में सुधार और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी ने रुपए को समर्थन दिया, लेकिन महंगा कच्चा तेल इसकी मजबूती सीमित कर रहा है। यूएसडी आईएनआर 95.2000 से 96.0500 के दायरे में रह सकता है।
तकनीकी रूप से यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 95.5100 के मूविंग एवरेज सपोर्ट के ऊपर है। आरएसआई 50 से ऊपर और एमएसीडी में पॉजिटिव क्रॉसओवर है। सपोर्ट 95.4500 से 95.2000 और रेजिस्टेंस 95.8800 से 96.0500 है। सोमवार को 95.3000 से 95.0800 की खरीदारी की सलाह का पहला लक्ष्य 95.6500 हासिल हो चुका है। दूसरे लक्ष्य वाले ट्रेडर्स 95.8500 के आसपास मुनाफावसूली कर सकते हैं।



