Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 20 August 2026

डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट, रुपए पर दबाव कायम

Spread the love

मुंबई। अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड बायबैक कार्यक्रम की घोषणा के बाद डॉलर इंडेक्स में बुधवार को भारी गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स 0.87 प्रतिशत गिरकर 98.692 पर बंद हुआ और तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 95.6750 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बॉन्ड बायबैक कार्यक्रम की घोषणा के बाद डॉलर इंडेक्स 99 के नीचे फिसल गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट आई। हालांकि, अमेरिकी फेड की जुलाई बैठक के मिनट्स उम्मीद से थोड़े सख्त रहे और अमेरिका ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने डॉलर को निचले स्तरों पर कुछ समर्थन दिया। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में काफी उतार चढ़ाव रहने की संभावना है और यह 98.20 से 99.85 के दायरे में रह सकता है।

रुपया भी कमजोर रुख के साथ सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपए पर दबाव बनाया। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट ने रुपए को निचले स्तरों पर समर्थन दिया। इस सप्ताह यूएसडी आईएनआर 94.5500 से 96.5500 के दायरे में रह सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी रूप से यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा 95.4900 के मूविंग एवरेज सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है। आरएसआई 50 के ऊपर है और एमएसीडी में पॉजिटिव क्रॉसओवर बना हुआ है। सपोर्ट 95.4500 से 95.2000 और रेजिस्टेंस 95.8800 से 96.0500 है। 95.4900 के ऊपर टिकाव रुपए में आगे कमजोरी का संकेत दे सकता है।

Scroll to Top