Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 27 August 2026

अमेरिकी पीसीई आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी

Spread the love

मुंबई। अमेरिकी पीसीई प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी होने के बाद डॉलर इंडेक्स में बुधवार को तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 99.06 पर 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 95.3975 पर 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। ईद की छुट्टी के कारण बुधवार को भारतीय मुद्रा बाजार बंद रहा।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि बुधवार को अमेरिकी पीसीई प्राइस इंडेक्स के उम्मीद से अधिक मजबूत आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स में एक बार फिर तेजी आई। जुलाई में अमेरिका का पीसीई मासिक आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़ा और सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछले महीने यह 3.6 प्रतिशत था। कोर पीसीई भी मासिक आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़ा और सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत रहा। उम्मीद से अधिक मजबूत पीसीई आंकड़ों ने डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को मजबूती दी तथा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका एक बार फिर बढ़ गई।

हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने की संभावना डॉलर इंडेक्स की तेजी को सीमित कर सकती है। इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर इंडेक्स में काफी उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है। डॉलर इंडेक्स इस सप्ताह 97.70-99.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजारों में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के बीच रुपए में मजबूती दिखाई दी। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी ने भी रुपए को समर्थन दिया। हालांकि डॉलर इंडेक्स, घरेलू शेयर बाजार और भू राजनीतिक घटनाक्रम में उतार चढ़ाव के कारण रुपए में भी अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है। यूएसडी आईएनआर पेयर इस सप्ताह 94.8500-96.4500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी नजरिए से यूएसडी आईएनआर 27 अगस्त वायदा ने काफी उतार चढ़ाव वाले सत्र में मुनाफावसूली दिखाई। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर 95.6200 के मूविंग एवरेज ट्रेंड लाइन सपोर्ट के नीचे कारोबार कर रहा है और आरएसआई 50 के नीचे है। हालांकि, एमएसीडी में सकारात्मक क्रॉसओवर दिखाई दे रहा है।

जैन का कहना है कि तकनीकी सेटअप के अनुसार एमएसीडी सकारात्मक क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर पेयर को मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक चार्ट पर सपोर्ट 95.2000-94.9400 और रेजिस्टेंस 95.6600-95.8800 पर है। पेयर 95.6200 के सपोर्ट के नीचे कारोबार कर रही है और इस सप्ताह 94.8500-96.4500 के दायरे में रहने की उम्मीद है। नई पोजीशन लेने के लिए 95.0500-95.7400 के स्तरों पर नजर रखनी चाहिए। इस दायरे के किसी भी तरफ ब्रेकआउट मिलने पर आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Scroll to Top