Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 23 June 2026

Currency Market: डॉलर-रुपया के 95.15 रेजिस्‍टेंस को दोबारा टेस्‍ट करने के आसार

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स एक वर्ष के उच्चतम स्तरों के करीब स्थिर कारोबार करता रहा। सोमवार को डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर 100.77 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यूएसडी-आईएनआर 25 जून वायदा अनुबंध भी 0.25 फीसदी तेज होकर 94.6125 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता तथा संभावित समझौते को लेकर प्रगति के बावजूद डॉलर इंडेक्स एक साल के उच्चतम स्तरों पर स्थिर बना हुआ है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिका के साथ वार्ता का पहला दौर सकारात्मक रहा। इसके अलावा अमेरिका ने ईरान को कच्चे तेल की बिक्री के लिए 60 दिनों की छूट भी प्रदान की है। अमेरिका-ईरान शांति समझौते की दिशा में प्रगति डॉलर इंडेक्स की तेजी को सीमित कर सकती है। हालांकि, इजरायल-लेबनान तथा रूस-यूक्रेन के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव डॉलर को सुरक्षित निवेश के रूप में समर्थन दे रहे हैं।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में फिर से तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो डॉलर इंडेक्स को अतिरिक्त मजबूती प्रदान कर रही है। हमारा मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के अगले दौर से जुड़े घटनाक्रमों के कारण इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स के 99.20 से 101.85 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

दूसरी ओर, भारतीय रुपया पिछले सप्ताह की मजबूती को कायम रखने में असफल रहा और फिर से दबाव में आ गया। डॉलर इंडेक्स की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली रुपये की मजबूती को सीमित कर रही है। हमारा अनुमान है कि इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, घरेलू इक्विटी बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण रुपया भी उतार-चढ़ाव भरा रुख बनाए रख सकता है। यूएसडी-आईएनआर पेयर के 93.2000 से 95.5500 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

जैन का कहना है कि तकनीकी दृष्टिकोण से देखें तो यूएसडी-आईएनआर 25 जून वायदा अनुबंध अपने निचले स्तरों से उबरकर ऊपर आया है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर अपने मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर 94.8500 से नीचे कारोबार कर रहा है तथा आरएसआई (RSI) 50 के स्तर से नीचे बना हुआ है। एमएसीडी (MACD) भी दैनिक चार्ट पर नकारात्मक क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है। तकनीकी चार्ट के अनुसार यह स्पष्ट है कि पेयर अभी भी 94.8500 के महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर के नीचे बना हुआ है और आरएसआई कमजोरी दर्शा रहा है।

जैन का कहना है कि तकनीकी सेटअप पर नजर डालें तो एमएसीडी नकारात्मक क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन निचले स्तरों से रिकवरी भी देखने को मिली है। दैनिक तकनीकी चार्ट के अनुसार यूएसडी-आईएनआर पेयर का समर्थन स्तर 94.3500-94.1000 पर है, जबकि रेजिस्‍टेंस 94.8500-95.1500 के दायरे में स्थित है। पेयर फिलहाल 94.8500 के प्रमुख स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 93.2000 से 95.5500 के दायरे में बना रह सकता है। यह पेयर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच चुका है और निकट अवधि में 95.1500 के तत्काल रेजिस्‍टेंस स्तर को दोबारा टेस्‍ट कर सकता है।

Scroll to Top