Dollar rupee trade buy between 95.40-and-95.15

डॉलर-रुपया ट्रेड: 95.40 से 95.15 के बीच करें खरीद

Spread the love

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में डॉलर इंडेक्स गुरुवार को गिरावट जारी रही। डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101.89 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर USD-INR 26 नवंबर वायदा 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 95.5150 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि यूरो और ब्रिटिश पाउंड में सुधार से डॉलर इंडेक्स पर दबाव आया। यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बाद यूरो में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती आई। वहीं, ब्रिटिश पाउंड यूरो के मुकाबले 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे डॉलर इंडेक्स की बढ़त सीमित हुई। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी डॉलर इंडेक्स को नीचे खींचा।

हालांकि, तीसरी तिमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों और लगातार छठे सप्ताह बेरोजगारी दावों के 2 लाख से नीचे रहने से इस वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व की ओर से एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है। इससे निचले स्तरों पर डॉलर इंडेक्स को समर्थन मिल सकता है।

आज के सत्र में वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण डॉलर इंडेक्स में अस्थिरता रहने की संभावना है। इसके 101.15 से 102.55 के दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।

दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजार में बढ़त और डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर रहा। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और महंगाई की चिंताएं रुपए की बढ़त को सीमित कर रही हैं। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, घरेलू शेयर बाजार और भू-राजनीतिक तनाव के प्रभाव से रुपए में उतार-चढ़ाव रह सकता है। USD-INR पेयर के 94.9400 से 95.9200 के दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।

तकनीकी विश्लेषण: जैन का कहना है कि USD-INR 26 नवंबर वायदा गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर 94.9900 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है, लेकिन आरएसआई 50 के नीचे है। एमएसीडी दैनिक चार्ट पर सकारात्मक क्रॉसओवर दिखा रहा है। तकनीकी संकेतों के अनुसार, पेयर 95.0000 के स्तर से ऊपर बना हुआ है।

दैनिक तकनीकी चार्ट के अनुसार, USD-INR वायदा का सपोर्ट 95.3000 से 94.9400 के बीच है, जबकि रेजिस्टेंस 95.6600 से 95.9200 के स्तर पर है। पेयर 94.9900 के सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है और आज के सत्र में इसके 94.9400 से 95.9200 के दायरे में रहने की संभावना है।

ट्रेडिंग रणनीति के तहत 95.4000 से 95.1500 के दायरे में खरीदारी करने की सलाह दी गई है। इसके लिए 94.9400 के नीचे स्टॉप लॉस और 95.6600 से 95.9200 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Scroll to Top