Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 10 August 2026

डॉलर इंडेक्स में फिर गिरावट, रुपए में रिकवरी की कोशिश

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स अपनी पिछली तेजी को शुक्रवार को कायम नहीं रख सका और फिर गिरावट में आ गया। डॉलर इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिरकर 99.480 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर 27 अगस्त वायदा USDINR 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.2475 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि पिछले सप्ताह डॉलर इंडेक्स में काफी उतार चढ़ाव रहा और यह सात सप्ताह के निचले स्तर तक पहुंच गया। शुक्रवार को जारी अमेरिका के नॉन फार्म पेरोल आंकड़े कमजोर रहे। जुलाई में अमेरिका में रोजगार 23,000 घटा, जबकि बाजार को 85,000 नए रोजगार बढ़ने की उम्मीद थी। औसत प्रति घंटा आय में केवल 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि 0.3 प्रतिशत की उम्मीद थी। कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की आशंका कम हुई और डॉलर इंडेक्स तथा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर दबाव बढ़ा।

हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव डॉलर को निचले स्तरों पर कुछ समर्थन दे रहा है। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है और यह 98.20 से 100.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर कमजोर डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण रुपए में कुछ रिकवरी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई है, जिससे रुपए को समर्थन मिला। हालांकि रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिकी टैरिफ की आशंका और पश्चिम एशिया के तनाव से रुपए की तेजी सीमित रह सकती है। इस सप्ताह USDINR 94.2000 से 96.3500 के दायरे में रह सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी तौर पर USDINR 27 अगस्त वायदा 95.4300 के मूविंग एवरेज सपोर्ट के नीचे कारोबार कर रहा है। RSI 50 के नीचे है और MACD में नेगेटिव क्रॉसओवर बना हुआ है। 95.0500 से 94.7000 सपोर्ट और 95.5500 से 95.8800 रेजिस्‍टेंस है। फिलहाल 95.4300 के नीचे कमजोरी बनी हुई है। ताजा खरीदारी के लिए कुछ और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा।

Scroll to Top