Jebel Ali Port

जेबेल अली पोर्ट पर अप्रैल डिलीवरी का जीरा प्राइस खुला

Spread the love

दुबई। जेबल अली पोर्ट, दुबई पर जीरा एक्‍सपोर्ट के प्राइस पूरे मार्च के लिए आज 25 डॉलर प्रति टन घटाकर बोले जा रहे हैं।

दुनिया की अनेक कमोडिटी के लिए जेबेल अली पोर्ट पर बोले जा रहे भावों का बड़ा महत्‍व है। मोलतोल इंडिया अब अपनी वेबसाइट पर यहां का जीरा एक्‍सपोर्ट प्राइस देगा, जो अब तक सोशल मीडिया पर दिए जा रहे थे। आप हर रोज इस वेब साइट पर भाव चेक कर सकेंगे।

जेबेल अली पोर्ट पर जीरे का एक्‍सपोर्ट प्राइस पूरे मार्च के लिए 5 मार्च की तुलना में 25 डॉलर कम बोले जा रहे हैं। आज पूरे मार्च के लिए भाव 3150 डॉलर और रेडी शीपमेंट के लिए 3250 डॉलर प्रति टन सीआईएफ सिंगापुर क्‍वॉलिटी बोला जा रहा है। जबकि, 1-10 अप्रैल के लिए भाव 3100 डॉलर प्रति टन सीआईएफ सिंगापुर क्‍वॉलिटी बोला जा रहा है। ये सभी भाव नई फसल के हैं।

बता दें कि जेबेल अली पोर्ट, जिसे मीना जेबेल अली के नाम से भी जाना जाता है, यह दुबई का एक बंदरगाह है. यह दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त बंदरगाह है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित बंदरगाह और मध्य-पूर्व का सबसे बड़ा और अब तक का सबसे व्यस्त बंदरगाह है। यह बंदरगाह, दुबई के दक्षिण-पश्चिम में 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Scroll to Top