Dollar-Rupee: The 93.95–94.65 level will determine the next direction

डॉलर-रुपया: 93.95-94.65 का लेवल तय करेगा अगली दिशा

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में पिछले सप्ताह मजबूत तेजी दर्ज की गई और यह 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.330 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर USD-INR 26 नवंबर वायदा अनुबंध भी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.3300 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों के कारण डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर को पार कर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर में अमेरिकी सीपीआई महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रही। यह लगातार 68वां महीना है, जब अमेरिका की महंगाई दर फेडरल रिजर्व के 2 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। पीपीआई महंगाई भी ऊंचे स्तर पर रही।

महंगाई के आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां काफी सख्त रहीं। वे तत्काल 25 से 50 बेसिस पॉइंट तक ब्याज दरें बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी 5 प्रतिशत के स्तर को पार कर गई, जिससे डॉलर इंडेक्स को समर्थन मिला।

इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। इसके 102.40 से 104.55 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

दूसरी ओर, पिछले सप्ताह रुपया शुरुआती सत्रों की बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और अमेरिकी महंगाई के ऊंचे आंकड़ों तथा डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच फिर कमजोर हो गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेड की संभावित ब्याज दर वृद्धि की उम्मीदों ने भी रुपए की तेजी को सीमित किया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की रिकॉर्ड पूंजी आवक से रुपए को प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले समर्थन मिल रहा है।

इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजार की चाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपए में भी अस्थिरता रहने की उम्मीद है। USD-INR पेयर 93.5500 से 95.2500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

टेक्निकल आउटलुक: जैन का कहना है कि USD-INR 26 नवंबर वायदा अनुबंध में पिछले सप्ताह निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। दैनिक टेक्निकल चार्ट पर यह पेयर 94.4900 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। RSI 40 के स्तर से नीचे है, जबकि MACD में भी नेगेटिव क्रॉसओवर दिखाई दे रहा है।

हालांकि, टेक्निकल संकेत कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन पेयर निचले स्तरों से रिकवर हुआ है। दैनिक चार्ट के अनुसार, 94.0800-93.8500 के स्तर पर सपोर्ट और 94.5500-94.7400 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।

पेयर 94.4800 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 93.5500 से 95.2500 के दायरे में रहने की संभावना है। नई पोजीशन लेने के लिए 93.9500-94.6500 के स्तर पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इस दायरे के किसी भी तरफ ब्रेकआउट मिलने पर आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Scroll to Top