Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 7 May 2026

Currency Market: डॉलर-रुपया में 94.08-93.85 के करीब करें खरीद

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को डॉलर इंडेक्स 0.49 फीसदी घटकर 97.890 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर USD-INR 26 मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट भी 0.95 फीसदी गिरकर 94.4775 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते की दिशा में प्रगति की खबरों के बाद डॉलर इंडेक्स में भारी अस्थिरता रही और यह 98 के स्तर से नीचे फिसल गया। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड्स में भी तेज गिरावट दर्ज की गई, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी टूट देखने को मिली। दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जिससे अमेरिकी डॉलर में सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन बाइंग) की मांग कमजोर हुई।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर नई चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से ईरान पर हमला कर सकता है। पश्चिम एशिया में किसी भी तरह का युद्ध बढ़ने की स्थिति में डॉलर इंडेक्स दोबारा मजबूती पकड़ सकता है।

हमारा मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते डॉलर इंडेक्स इस सप्ताह भी काफी अस्थिर रह सकता है। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स 96.65 से 99.80 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफावसूली की वजह से रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तरों से संभला। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली और विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट रुपए की मजबूती को सीमित कर सकती है।

हम उम्मीद करते हैं कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजारों की अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनावों के कारण रुपया इस सप्ताह भी अस्थिर रह सकता है। USD-INR पेयर इस सप्ताह 93.8500 से 96.4000 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो USDINR 26 मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में रिकॉर्ड ऊंचे स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। डेली टेक्निकल चार्ट पर यह पेयर अपने मूविंग एवरेज ट्रेंड-लाइन सपोर्ट स्तर 94.7300 से नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन RSI अभी भी 50 के ऊपर बना हुआ है। वहीं, MACD डेली टेक्निकल चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है। डेली टेक्निकल चार्ट के अनुसार, यह पेयर 94.7300 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि RSI 50 के ऊपर बना हुआ है।

जैन का कहना है कि तकनीकी सेटअप को देखें तो MACD पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन यह पेयर रिकॉर्ड ऊंचे स्तरों से नीचे फिसल चुकी है। डेली टेक्निकल चार्ट के अनुसार, इस पेयर का सपोर्ट 94.0800-93.8500 के दायरे में है, जबकि रेजिस्टेंस 94.8000-95.1500 पर मौजूद है।

यह पेयर अपने 94.7300 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 93.8500 से 96.4000 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। हमारी सलाह है कि 94.0800-93.8500 के आसपास गिरावट आने पर खरीदारी करें। 93.3500 के नीचे स्टॉप लॉस रखें और 94.5500-95.0000 के लक्ष्य के लिए पोजिशन बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top