Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 01 September 2026

डॉलर इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसला, जीडीपी आंकड़ों से रुपए में मजबूती

Spread the love

मुंबई। बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में डॉलर इंडेक्स ऊपरी स्तरों से सोमवार को फिसल गया। डॉलर इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.367 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई पर USD-INR 28 सितंबर वायदा 0.39 प्रतिशत गिरकर 95.2400 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड बायबैक कार्यक्रम के बीच यह ऊपरी स्तरों से नीचे आया। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड बेचने की योजना की खबरों के बीच डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई।

हालांकि, जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेड चेयरमैन की टिप्पणियों के बाद ब्याज दर बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी डॉलर इंडेक्स को निचले स्तरों पर समर्थन दे रही है। इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव में उतार-चढ़ाव के बीच डॉलर इंडेक्स में भी अस्थिरता रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स 98.55 से 100.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, बेहतर जीडीपी आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली के कारण रुपये में फिर मजबूती आई। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रुपये की बढ़त को सीमित कर सकती है। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, घरेलू शेयर बाजार और भू-राजनीतिक तनाव में उतार-चढ़ाव के कारण रुपये में भी अस्थिरता रहने की उम्मीद है। USD-INR 94.6600 से 96.4500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

तकनीकी नजरिया: जैन का कहना है कि USD-INR 28 सितंबर वायदा अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सका और फिर गिरावट में आ गया। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह 95.5800 के मूविंग एवरेज ट्रेंड लाइन सपोर्ट से नीचे कारोबार कर रहा है। RSI भी 50 के नीचे है। MACD ने भी दैनिक चार्ट पर नकारात्मक क्रॉसओवर दिया है।

तकनीकी सेटअप के अनुसार, MACD में नकारात्मक क्रॉसओवर है और USD-INR 95.5000 के स्तर से नीचे फिसल गया है। दैनिक चार्ट पर सपोर्ट 95.0500-94.8500 के स्तर पर है, जबकि रेजिस्टेंस 95.5500-95.8000 के स्तर पर है।

USD-INR 95.5800 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 94.6600-96.4500 के दायरे में रहने की उम्मीद है। ताजा पोजीशन के लिए 95.3500-95.7400 के स्तर पर नजर रखना उचित रहेगा। 95.3500 के नीचे शॉर्ट पोजीशन लेने वाले ट्रेडर्स 95.7400 के ऊपर स्टॉप लॉस रखें और 95.0500-94.8000 के आसपास मुनाफावसूली करें।

Scroll to Top