Jebel Ali Port

जेबेल अली पोर्ट पर जीरे का भाव फिसला

Spread the love

दुबई। जेबल अली पोर्ट, दुबई पर जीरा एक्‍सपोर्ट का प्राइस आज भारतीय बाजार की नरमी से प्रभावित रहा और सुस्‍ती आई। बायर्स जरुरत जितनी ही खरीद कर रहे हैं और भावों के स्‍टेबल होने का इंतजार कर रहे हैं।

दुनिया की अनेक कमोडिटी के लिए जेबेल अली पोर्ट पर बोले जा रहे भावों का बड़ा महत्‍व है। मोलतोल इंडिया की वेबसाइट पर जेबल अली पोर्ट का जीरा एक्‍सपोर्ट प्राइस आप नियमित देख सकते हैं।

जेबेल अली पोर्ट पर जीरे का एक्‍सपोर्ट प्राइस रेडी के लिए 3300-3326 डॉलर प्रति टन सीआईएफ सिंगापुर क्‍वॉलिटी बोला जा रहा है। यह भाव नई फसल का है। कारोबारियों का कहना है‍ कि यदि मांग में उम्‍मीद के अनुरुप उठाव नहीं आया तो कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

बता दें कि जेबेल अली पोर्ट, जिसे मीना जेबेल अली के नाम से भी जाना जाता है, यह दुबई का एक बंदरगाह है. यह दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त बंदरगाह है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित बंदरगाह और मध्य-पूर्व का सबसे बड़ा और अब तक का सबसे व्यस्त बंदरगाह है। यह बंदरगाह, दुबई के दक्षिण-पश्चिम में 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Scroll to Top