Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 19 August 2026

डॉलर-रुपया ट्रेड: 94.55 से 96.55 के दायरे में रहने की उम्‍मीद

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में मंगलवार को उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स 99.555 पर 0.08 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर USD INR 27 अगस्त वायदा 95.6550 पर 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि पश्चिम एशिया में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नियंत्रण को लेकर नए तनाव के कारण डॉलर इंडेक्स में फिर तेजी आई। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी ने भी डॉलर को समर्थन दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी डॉलर इंडेक्स को सहारा दिया।

इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों और भू राजनीतिक घटनाक्रम में उतार चढ़ाव के बीच डॉलर इंडेक्स में अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है। डॉलर इंडेक्स 98.55 से 100.35 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, रुपए में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, लेकिन रुख कमजोर रहा। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपए पर दबाव बढ़ा। डॉलर इंडेक्स में रिकवरी ने भी रुपए की बढ़त को सीमित किया। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, घरेलू शेयर बाजार और भू राजनीतिक घटनाक्रम में उतार चढ़ाव के बीच रुपए में भी अस्थिरता रहने की संभावना है। USD INR 27 अगस्त वायदा 94.5500 से 96.5500 के दायरे में रह सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी रूप से USD INR 27 अगस्त वायदा सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। दैनिक चार्ट पर पेयर 95.4500 के मूविंग एवरेज ट्रेंड लाइन सपोर्ट के ऊपर है और RSI 50 के ऊपर पहुंच गया है। MACD में सकारात्मक क्रॉसओवर बना है।

तकनीकी आधार पर सपोर्ट 95.4500 से 95.2000 और रेजिस्टेंस 95.8800 से 96.0500 पर है। पेयर 95.4500 के सपोर्ट के ऊपर रहने तक 94.5500 से 96.5500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

Scroll to Top