Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 30 June 2026

Currency Market: डॉलर-रुपया में आज इस तरह करें ट्रेड

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में सोमवार को उतार चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन कमजोरी दर्ज की गई। अमेरिकी मुद्रा सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.875 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 29 जुलाई एक्सपायरी वाला यूएसडी आईएनआर वायदा 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.7900 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकने तथा इस सप्ताह के अंत में शांति वार्ता के अगले दौर पर सहमति बनने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई, जिसका असर डॉलर इंडेक्स पर भी देखने को मिला। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई नरमी ने भी डॉलर इंडेक्स की मजबूती को सीमित रखा। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं और जापानी येन में जारी कमजोरी डॉलर को निचले स्तरों पर समर्थन दे रही है।

बाजार की नजर अब फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के आगामी भाषण और अमेरिका के रोजगार संबंधी आंकड़ों पर टिकी है। इसके साथ ही वैश्विक वित्तीय बाजारों में जारी उतार चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू राजनीतिक घटनाक्रम इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स की दिशा तय करेंगे। अनुमान है कि डॉलर इंडेक्स 99.55 से 102.40 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

भारतीय रुपए की बात करें तो पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती कायम नहीं रह सकी और रुपया एक बार फिर दबाव में आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी ने रुपये की तेजी को सीमित किया। हालांकि डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट रुपये के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, जिससे निचले स्तरों पर उसे समर्थन मिल सकता है।

इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव, घरेलू इक्विटी बाजारों की चाल और भू राजनीतिक तनाव के कारण रुपये में भी तेज अस्थिरता बनी रह सकती है। यूएसडी आईएनआर पेयर के 93.4500 से 95.8500 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि तकनीकी दृष्टि से 29 जुलाई एक्सपायरी वाला यूएसडी आईएनआर वायदा निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखा रहा है। दैनिक चार्ट पर यह पेयर 94.5500 की मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो फिलहाल महत्वपूर्ण सपोर्ट का काम कर रहा है। हालांकि रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स यानी आरएसआई अभी भी 50 के स्तर से नीचे बना हुआ है, जिससे बाजार में पूरी तरह मजबूती की पुष्टि नहीं हो रही है। वहीं एमएसीडी इंडिकेटर दैनिक चार्ट पर अभी भी निगेटिव क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि तकनीकी संकेतकों के अनुसार 94.5500 और 94.3000 रुपए के स्तर मजबूत सपोर्ट माने जा रहे हैं, जबकि 95.0800 और 95.4500 रुपये प्रमुख रेजिस्टेंस बने हुए हैं। फिलहाल यूएसडी आईएनआर वायदा 94.5500 के सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है, इसलिए इस सप्ताह इसके 93.4500 से 95.8500 के दायरे में रहने की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नई ट्रेडिंग पोजीशन लेने से पहले 94.3000 से 95.0800 के दायरे पर विशेष नजर रखनी चाहिए। इस रेंज के किसी भी ओर निर्णायक ब्रेकआउट होने पर बाजार की अगली दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Scroll to Top