Bitcoin: Is the Month-Long Rally Over

क्‍या बिटकॉइन में एक महीने की तेजी अब हो गई खत्म

Spread the love

मुंबई। क्रिप्टो मार्केट में इस हफ्ते बिटकॉइन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी। पिछले एक महीने से लगातार तेजी दिखाने वाला बिटकॉइन अब दबाव में नजर आ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में BTC करीब 80,800 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह रही कि बिटकॉइन 82,500 डॉलर के अहम रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया और वहीं से बिकवाली शुरू हो गई।

मार्केट में सबसे बड़ा संकेत संस्‍थागत निवेशकों की तरफ से मिला। अमेरिका में लिस्टेड Spot Bitcoin ETFs से इस हफ्ते गुरुवार तक करीब 7098.8 लाख डॉलर की निकासी हुई। मार्च के आखिर के बाद यह पहली बार है जब ETF में पूरे हफ्ते आउटफ्लो देखने को मिला। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बड़े निवेशक फिलहाल थोड़ा सतर्क हो गए हैं।

दूसरी तरफ Profit Booking भी तेजी से बढ़ी है। ऑन-चेन डेटा प्लेटफॉर्म CryptoQuant के मुताबिक 4 मई को बिटकॉइन होल्डर्स ने करीब 14,600 BTC का मुनाफा बुक किया, जो पिछले साल दिसंबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा था। अप्रैल के निचले स्तर से करीब 37% की तेजी आने के बाद अब ट्रेडर्स मुनाफा निकालने लगे हैं।

ट्रेडर्स के Unrealized Profits भी काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। यानी जिन लोगों ने नीचे खरीदारी की थी, वे अभी अच्छे फायदे में हैं और किसी भी समय बिकवाली बढ़ सकती है। इतिहास बताता है कि जब प्रॉफिट मार्जिन इतना ऊपर जाता है तो अक्सर बाजार में करेक्‍शन देखने को मिलता है।

अमेरिकी निवेशकों की मांग में भी कमजोरी देखने को मिली। Coinbase Bitcoin Premium Index अप्रैल के आखिर से नेगेटिव जोन में चला गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी निवेशक अब पहले जितनी आक्रामक खरीदारी नहीं कर रहे। ETF आउटफ्लो और कमजोर प्रीमियम दोनों मिलकर बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहे हैं।

इस हफ्ते अमेरिका के महंगाई आंकड़ों ने भी क्रिप्टो बाजार पर दबाव बढ़ाया। अप्रैल का अमेरिकी सीपीआई 3.8 फीसदी तक पहुंच गया जबकि कोर महंगाई 2.8 फीसदी रही। वहीं पीपीआई यानी थोक महंगाई भी काफी तेज रही। इसके अलावा रिटेल बिक्री लगातार तीसरे महीने मजबूत आई। इन आंकड़ों के बाद बाजार को लगने लगा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त रुख बनाए रख सकता है।

CME FedWatch Tool के मुताबिक अब ट्रेडर्स लगभग 40 फीसदी संभावना देख रहे हैं कि साल के अंत तक फेड ब्याज दरें बढ़ा सकता है। यही वजह है कि डॉलर मजबूत हो रहा है और रिस्‍की एसेटस जैसे Bitcoin पर दबाव बढ़ रहा है।

मध्‍य पूर्व तनाव भी बाजार के लिए चिंता बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिए हैं। वहीं यूएई के पास एक कमर्शियल जहाज को ईरानी कर्मियों द्वारा कब्जे में लेने की खबर से तनाव और बढ़ गया। इससे निवेशकों का रिस्‍क सेंटीमेंट कमजोर हुआ और Bitcoin समेत कई रिस्‍क एसेटस में दबाव देखने को मिला।

हालांकि बाजार में कुछ पॉजिटिव संकेत भी आए हैं। अमेरिकी सिनेट बैंकिंग कमेटी ने CLARITY Act को आगे बढ़ाया है। यह बिल क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए स्पष्ट रेगुलेटरी फ्रेमवर्क देने की कोशिश कर रहा है। अगर यह कानून बनता है तो क्रिप्टो बाजार को लंबी अवधि में मजबूती मिल सकती है।

Bitfinex Analysts का कहना है कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या Retail ETF Demand अकेले बाजार को संभाल पाएगी या फिर बड़ी कॉर्पोरेट खरीदारी दोबारा लौटनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में संस्‍थागत सहभागिता बिटकॉइन की दिशा तय कर सकती है।

तकनीकी तौर पर भी बिटकॉइन फिलहाल अहम मोड़ पर खड़ा है। BTC 100-week EMA यानी करीब 82,466 डॉलर के मजबूत रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया। अगर कमजोरी जारी रहती है तो कीमतें पहले 78,490 डॉलर और फिर 75,000 डॉलर के अहम सपोर्ट तक फिसल सकती हैं। हालांकि RSI और MACD जैसे इंडिकेटर्स अभी पूरी तरह नेगेटिव नहीं हुए हैं, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

✅ मुख्‍य पाइंट्स:

☑️ बिटकॉइन 82,500 डॉलर के मजबूत रेजिस्टेंस से वापस फिसला।
☑️ BTC इस समय करीब 80,800 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
☑️ US Spot Bitcoin ETFs से 709.88 मिलियन डॉलर की निकासी हुई।
☑️ मार्च के बाद पहली बार पूरे हफ्ते ETF Outflow देखने को मिला।
☑️ Profit Booking तेजी से बढ़ी, ट्रेडर्स मुनाफा निकाल रहे हैं।
☑️ CryptoQuant के अनुसार 14,600 BTC का Profit Realization हुआ।
☑️ अमेरिकी Inflation और Retail Sales डेटा मजबूत आने से Fed Hawkish हुआ।
☑️ बाजार अब Fed Rate Hike की संभावना बढ़ती देख रहा है।
☑️ Middle East तनाव से Risk Assets पर दबाव बढ़ा।
☑️ CLARITY Act से Crypto Regulation में सुधार की उम्मीद जगी।
☑️ तकनीकी चार्ट पर 82,466 डॉलर बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।
☑️ गिरावट बढ़ने पर 78,490 डॉलर और फिर 75,000 डॉलर अहम सपोर्ट रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top