NSE IPO to open on September 17 with a price band of Rs 1,700 to Rs 1,785

एनएसई ने 29 नवंबर से जियो फाइनेंशियल, ज़ोमैटो समेत 45 शेयरों को जोड़ा एफएंडओ ट्रेड से

Spread the love

मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) शुक्रवार, 29 नवंबर, 2024 से 45 नए शेयरों पर एफएंडओ (F&O) कांट्रैक्‍ट शुरू करेगा। एनएसई सर्कुलर के अनुसार, ज़ोमैटो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) शामिल होने वालों में प्रमुख है। पूंजी बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अनुमोदन के बाद नए परिवर्धन की घोषणा की गई है।

45 अतिरिक्त सिक्‍योरिटीज पर फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कांट्रैक्‍ट 29 नवंबर, 2024 से व्यापार के लिए उपलब्ध होंगे। एनएसई ने निम्नलिखित 45 नए शेयरों पर एफएंडओ कांट्रैक्‍ट में शामिल किया, उनके नाम इस तरह हैं: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एंजेल वन लिमिटेड, अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, अडानी टोटल गैस लिमिटेड, बैंक ऑफ इंडिया, बीएसई लिमिटेड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, साइएंट लिमिटेड, डेल्हीवरी लिमिटेड, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड, एचएफसीएल लिमिटेड, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन बैंक, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड, केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, एनसीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (नायका), ऑयल इंडिया लिमिटेड, वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम), पीबी फिनटेक लिमिटेड (पॉलिसीबाजार), पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, एसजेवीएन लिमिटेड, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड, सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा एलेक्सी लिमिटेड, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड, यस बैंक लिमिटेड और जोमैटो लिमिटेड।

Scroll to Top