Nifty 50, Sensex Today: What to expect in the Indian stock market on 16 February 2026

एनएसई निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स: फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए ट्रांजैक्‍शन चार्ज नहीं

Spread the love

मुंबई। एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने 23 अप्रैल 2024 के अपने सर्कुलर में कहा है कि वह निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए लेनदेन शुल्क (ट्रांजैक्‍शन चार्ज) लगाने पर विचार नहीं कर रहा है, जो 24 अप्रैल 2024 को लॉन्च के बाद से लागू होना था।

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कांट्रैक्‍टस 24 अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कांट्रैक्‍टस में सक्रिय प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि फ्यूचर एंड ऑप्शंस में निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स (NIFTYNXT50) पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कांट्रैक्‍ट में किए गए ट्रेडों पर कोई लेनदेन शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से प्राप्त मंजूरी के बाद, एक्सचेंज ने 24 अप्रैल, 2024 से फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कैटेगरी में निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स (NIFTYNXT50) पर फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कांट्रैक्‍टस में कारोबार शुरू करने की घोषणा की थी। .

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स निफ्टी 50 कंपनियों को हटाने के बाद निफ्टी 100 से 50 कंपनियों को दर्शाता है।

एक्सचेंज डेरिवेटिव अनुबंध की शर्तों के तहत लगातार तीन मासिक फ्यूचर एंड ऑप्‍शन कांट्रैक्‍टस रहेंगे। समाप्ति माह का अंतिम शुक्रवार नकद-निपटान वाले डेरिवेटिव कांट्रैक्‍टस की समाप्ति को चिह्नित करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top