मुंबई। डॉलर इंडेक्स में तेजी का सिलसिला जारी रहा और गुरुवार को यह 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.11 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर USD-INR 26 नवंबर वायदा अनुबंध भी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.1400 पर बंद हुआ।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच यह 103 के स्तर को पार कर गया। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी 5 प्रतिशत के स्तर को पार करते हुए पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 5 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में फेडरल रिजर्व की ओर से एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की उम्मीदों ने डॉलर को समर्थन दिया।
अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों से भी डॉलर इंडेक्स को मजबूती मिली। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता भी डॉलर के पक्ष में रही।
वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच आज के कारोबार में डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। इसके 102.70 से 103.55 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
दूसरी ओर, डॉलर इंडेक्स में मजबूत तेजी के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेड की संभावित ब्याज दर वृद्धि की उम्मीदों ने भी रुपए की तेजी को सीमित किया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की रिकॉर्ड पूंजी आवक से रुपए को प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले समर्थन मिल रहा है।
डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजार की चाल और भू-राजनीतिक तनाव के बीच आज रुपए में भी अस्थिरता रहने की संभावना है। USD-INR जोड़ी 93.6600 से 94.6100 के दायरे में कारोबार कर सकती है।
टेक्निकल आउटलुक: जैन का कहना है कि USD-INR 26 नवंबर वायदा अनुबंध में निचले स्तरों से एक बार फिर रिकवरी देखने को मिली है। दैनिक टेक्निकल चार्ट पर यह जोड़ी 94.6100 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रही है। RSI 40 के स्तर से नीचे है, जबकि MACD में भी दैनिक चार्ट पर नेगेटिव क्रॉसओवर दिखाई दे रहा है।
हालांकि, निचले स्तरों से पेयर में रिकवरी हुई है, लेकिन टेक्निकल संकेत अभी भी कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। दैनिक चार्ट के अनुसार, USD-INR में 93.9500 से 93.6600 के स्तर पर सपोर्ट है, जबकि 94.4000 से 94.6100 के स्तर पर रेजिस्टेंस मौजूद है।
पेयर 94.6100 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में इसके 93.6600 से 94.6100 के दायरे में रहने की संभावना है। नई पोजीशन लेने से पहले अमेरिकी PPI आंकड़ों का इंतजार करने की सलाह दी गई है।



