Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 23 July 2026

Currency Market: डॉलर इंडेक्स फिर 99 के पार, रुपए पर बढ़ा दबाव

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी सत्र के दौरान फिर मजबूती देखने को मिली और यह एक बार फिर 99 के स्तर को पार कर गया। मंगलवार को डॉलर इंडेक्स 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 99.252 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यूएसडी-आईएनआर 26 मई वायदा अनुबंध भी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 96.6200 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता तथा ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई और यह फिर 99 के ऊपर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जिससे डॉलर की मांग बढ़ रही है और डॉलर इंडेक्स को समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी 4.60 फीसदी के ऊपर बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित अवरोध के कारण ऊर्जा और अन्य कमोडिटी कीमतों में तेजी वैश्विक महंगाई को और बढ़ा सकती है, जिससे अमेरिकी डॉलर को समर्थन मिलता रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी रिकॉर्ड महंगाई को लेकर चिंतित है और इस वर्ष के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। हमारा अनुमान है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में भारी अस्थिरता बनी रह सकती है और यह 97.70 से 100.85 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बढ़ते आयात बिल के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तरों पर फिसल गया। कमोडिटी कीमतों में तेजी भारत के व्यापार घाटे को बढ़ा रही है और रुपये पर दबाव बना रही है। घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की रिकॉर्ड बिकवाली और अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण विदेशों में काम करने वाले भारतीय समुदाय से आने वाले रेमिटेंस में कमी भी रुपये पर दबाव डाल रही है। हमारा अनुमान है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस सप्ताह रुपया भी अस्थिर बना रह सकता है और यूएसडी-आईएनआर की पेयर 95.8500 से 97.7000 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

तकनीकी दृष्टिकोण: जैन का कहना है कि यूएसडी-आईएनआर 26 मई वायदा अनुबंध में तेजी जारी रही। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर अपने मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर 95.5900 के ऊपर कारोबार कर रहा है और आरएसआई 70 के ऊपर बना हुआ है। एमएसीडी भी दैनिक तकनीकी चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है। दैनिक तकनीकी चार्ट के अनुसार यह पेयर 95.5900 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है और आरएसआई 70 के ऊपर बना हुआ है।

जैन का कहना है कि तकनीकी सेटअप को देखते हुए एमएसीडी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है और यह पेयर 96.5000 के स्तर को भी पार कर चुका है। दैनिक तकनीकी चार्ट के अनुसार इस पेयर को 96.2500-95.8500 के दायरे में सपोर्ट है, जबकि 96.8000-97.2000 के स्तर पर रेजिस्टेंस मौजूद है। यह पेयर 95.5900 के सपोर्ट स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 95.8500 से 97.7000 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

हमने पिछले सप्ताह 95.9000-96.2000 के दायरे में इस पेयर में बिकवाली की सलाह दी थी, जिसमें 96.5500 के ऊपर स्टॉप लॉस रखते हुए 95.4000-95.0800 के लक्ष्य दिए गए थे, लेकिन यह पेयर दिए गए स्टॉप लॉस को हिट कर गई। अब हमारी सलाह है कि ताजा खरीदारी की पोजिशन बनाने से पहले इस पेयर में कुछ करेक्टिव गिरावट का इंतजार करें, क्योंकि यह क्लोजिंग आधार पर प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर को पार कर चुका है।

Scroll to Top