मुंबई। डॉलर इंडेक्स में इस समय काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और यह फिर से गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को डॉलर इंडेक्स 1.06 फीसदी गिरकर 99.012 पर बंद हुआ। वहीं भारत में गुरुवार को करेंसी मार्केट बंद रहने के कारण USD-INR 25 मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को 0.25 फीसदी बढ़कर 92.6925 पर बंद हुआ।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाने की बात कही। इसके अलावा ग्लोबल रिसर्च एजेंसियां अब भी इस साल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना जता रही हैं, जिससे डॉलर पर दबाव बना। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव और ऊंची ऊर्जा कीमतें डॉलर को कुछ सपोर्ट भी दे रही हैं।
आज के सत्र में ग्लोबल वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के चलते डॉलर इंडेक्स में वोलाटिलिटी बनी रह सकती है। इसके 98.45–99.85 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
दूसरी ओर, रुपया लगातार दबाव में है। घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार निकासी और महंगे ऊर्जा व कमोडिटी इम्पोर्ट के कारण डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया कमजोर हुआ है। बढ़ते आयात के कारण ट्रेड डेफिसिट भी बढ़ सकता है, जिससे रुपए पर और दबाव बनेगा।
आज के सत्र में डॉलर इंडेक्स, घरेलू बाजार की चाल और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण रुपए में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। USD-INR पेयर के 92.2000–93.5500 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
टेक्निकल व्यू: जैन का कहना है कि USD-INR 25 मार्च फ्यूचर्स में तेजी जारी है। डेली चार्ट पर यह अपनी मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट 92.3000 के ऊपर बना हुआ है और RSI 60 के ऊपर है, जो मजबूती का संकेत देता है। MACD इंडिकेटर भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है।
जैन का कहना है कि टेक्निकल सेटअप के अनुसार, यह पेयर 92.0000 के ऊपर टिके रहने में सफल रही है, जो बाजार की मजबूती को दर्शाता है।
सपोर्ट: 92.3500–92.0500 रेजिस्टेंस: 93.0000–93.2000
पेयर फिलहाल 92.3000 के ऊपर ट्रेड कर रहा है और आज 92.2000–93.5500 की रेंज में रहने की संभावना है।
हमने पहले 92.1200–91.8000 के आसपास खरीदारी की सलाह दी थी, 91.5500 के नीचे स्टॉप लॉस के साथ और 92.7000–93.0000 का टारगेट दिया था, जो हासिल हो चुका है।
ट्रेडिंग सलाह: नई खरीदारी के लिए अभी थोड़ा करेक्शन (गिरावट) आने का इंतजार करें और फिर लॉन्ग पोजीशन बनाएं।



