मुंबई। डॉलर इंडेक्स ने गुरुवार को FOMC बैठक के नतीजों के बाद तेजी जारी रखी। डॉलर इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.980 पर बंद हुआ। वहीं NSE पर USDINR 28 सितंबर वायदा 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 95.9250 पर बंद हुआ।
पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दरों को 3.75 से 4.00 प्रतिशत के दायरे में कर दिया। फेड चेयरमैन ने भी महंगाई पर नियंत्रण और कीमतों में स्थिरता के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कहते हुए सख्त रुख बनाए रखा। फेड के कई सदस्य इस साल एक और ब्याज दर बढ़ोतरी के पक्ष में हैं। FOMC नतीजों के बाद डॉलर इंडेक्स 100 के स्तर तक पहुंचा, लेकिन कच्चे तेल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी ने इसकी तेजी को सीमित किया।
आज डॉलर इंडेक्स में वैश्विक वित्तीय बाजारों, कच्चे तेल, भू-राजनीतिक तनाव और BOJ की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों के कारण चंचल बनी रह सकती है। डॉलर इंडेक्स की रेंज 99.20 से 100.55 रह सकती है।
दूसरी ओर, अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में RBI के हस्तक्षेप और घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी से रुपए ने निचले स्तरों से सुधार किया। हालांकि, डॉलर इंडेक्स की मजबूती रुपए की तेजी को सीमित कर रही है। आज USDINR में 95.4600 से 96.4500 की रेंज संभव है।
टेक्निकल व्यू: जैन का कहना है कि USDINR 28 सितंबर वायदा में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। डेली चार्ट पर पेयर 95.4600 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट के ऊपर है। RSI 50 के ऊपर है, जबकि MACD में नेगेटिव क्रॉसओवर दिखाई दे रहा है। पेयर को ऊपरी स्तरों पर मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। सपोर्ट 95.7400 से 95.4600 और रेजिस्टेंस 96.0500 से 96.4500 पर है।
ट्रेडिंग रणनीति: USDINR में नई पोजिशन लेने के लिए करेक्शन का इंतजार करने की सलाह है।



