Dollar Index extends decline as traders remain cautious on USDINR ahead of the FOMC minutes.

डॉलर-रुपया ट्रेड: नई लांग पोजिशन के लिए करेक्‍शन का करें इंतजार

Spread the love

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच डॉलर इंडेक्स में तेजी आई और यह दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को डॉलर इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.116 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 28 अक्टूबर वायदा डॉलर-रुपए अनुबंध 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.2725 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता तथा फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच डॉलर में तेजी जारी रही। डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर को पार कर दो महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी कई दशकों के ऊंचे स्तर पर है, जिससे डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि, कच्चे तेल में मुनाफावसूली और अमेरिका के कमजोर जेओएलटीएस रोजगार रिक्तियों के आंकड़ों ने डॉलर इंडेक्स की तेजी को सीमित किया। इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर इंडेक्स में भी तेज उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। डॉलर इंडेक्स के 100.10 से 102.20 के दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।

दूसरी ओर, कच्चे तेल में मुनाफावसूली के कारण रुपए ने अपने निचले स्तरों से सुधार किया। हालांकि डॉलर इंडेक्स में मजबूती और घरेलू बाजार में भारी बिकवाली ने रुपए की बढ़त को सीमित किया।

इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजार की अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपए में भी अस्थिरता बनी रहने की संभावना है। डॉलर-रुपए की पेयर के 95.2500 से 97.1000 के दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।

28 अक्टूबर वायदा डॉलर-रुपए अनुबंध में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर 95.8800 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। आरएसआई 60 के ऊपर है, जबकि एमएसीडी भी दैनिक चार्ट पर सकारात्मक क्रॉसओवर दिखा रहा है।

जैन का कहना है कि तकनीकी सेटअप के अनुसार एमएसीडी में सकारात्मक क्रॉसओवर है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर डॉलर-रुपए को मजबूत रेजिस्‍टेंस का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक चार्ट पर 96.0500 से 95.8500 के स्तर पर सपोर्ट और 96.5000 से 96.8000 के स्तर पर रेजिस्‍टेंस है।

डॉलर-रुपए का पेयर 95.8800 के सपोर्ट स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह इसके 95.2500 से 97.1000 के दायरे में रहने की संभावना है। नई लॉन्ग पोजीशन बनाने के लिए पेयर में कुछ गिरावट या सुधार आने का इंतजार करने की सलाह दी गई है।

Scroll to Top