Dollar Rupee Trade: Book Full Profit on Long Position

डॉलर रुपया ट्रेड: लांग पोजिशन पर करें पूरा प्रॉफिट बुक

Spread the love

मुंबई। डॉलर इंडेक्स में पिछले सप्ताह काफी उतार चढ़ाव रहा और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद के बीच यह निचले स्तरों से रिकवर हुआ। शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 99.087 पर बंद हुआ। वहीं NSE पर USDINR 28 सितंबर वायदा 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.6275 पर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिका के उम्मीद से ज्यादा मजबूत PPI और कोर CPI आंकड़ों के बाद पिछले सप्ताह डॉलर इंडेक्स में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जिससे डॉलर को सपोर्ट मिला। हालांकि जापानी येन में मजबूती ने डॉलर इंडेक्स की तेजी को सीमित किया।

इस सप्ताह वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता, भू राजनीतिक तनाव और FOMC बैठक के कारण डॉलर इंडेक्स में volatility बनी रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स 97.70 से 100.55 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती, डॉलर इंडेक्स की रिकवरी और कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के कारण पिछले सप्ताह रुपए में गिरावट बढ़ी। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने से WTI क्रूड चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बढ़ा। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी रुपए को निचले स्तरों पर कुछ सपोर्ट दे सकती है।

इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, घरेलू शेयर बाजार, भू राजनीतिक तनाव और FOMC बैठक के बीच रुपए में भी उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है। USDINR पेयर 94.7000 से 96.8500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

जैन का कहना है कि तकनीकी नजरिए से USDINR 28 सितंबर वायदा ने उतार चढ़ाव वाले कारोबार में अपनी बढ़त जारी रखी। डेली चार्ट पर पेयर 94.9300 के मूविंग एवरेज ट्रेंडलाइन सपोर्ट के ऊपर कारोबार कर रहा है। RSI 50 के ऊपर है और MACD में भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाई दे रहा है। पेयर 95.0000 के स्तर के ऊपर बना हुआ है, जिससे फिलहाल तकनीकी संकेत सकारात्मक बने हुए हैं।

तकनीकी आधार पर USDINR में सपोर्ट 94.3500 से 95.0800 और रेजिस्टेंस 95.9500 से 96.2000 पर है। पेयर 94.9300 के सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है और इस सप्ताह 94.7000 से 96.8500 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह 95.1500 से 94.9000 के आसपास USDINR में खरीदारी की सलाह दी गई थी। इसका स्टॉप लॉस 94.66 के नीचे और लक्ष्य 95.4000 से 95.6500 रखा गया था। पेयर 95.2150 से पलट गया और खरीदारी के स्तर को मामूली रूप से मिस किया, लेकिन दोनों दिए गए लक्ष्य हासिल कर लिए।

अब FOMC और Bank of Japan की मौद्रिक नीति बैठकों से पहले USDINR में बने लॉन्ग पोजीशन में पूरी मुनाफावसूली करने की सलाह है।

Scroll to Top