Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 09 September 2026

अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले सीमित दायरे में डॉलर इंडेक्स, रुपए पर दबाव

Spread the love

मुंबई। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले डॉलर इंडेक्स मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। डॉलर इंडेक्स 98.840 के स्तर पर 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ कमजोर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यूएसडीआईएनआर 28 सितंबर वायदा अनुबंध 94.8350 के स्तर पर 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और अगले सप्ताह होने वाली एफओएमसी बैठक से पहले डॉलर इंडेक्स सीमित दायरे में रहा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रही हैं, जिससे डॉलर इंडेक्स को समर्थन मिल रहा है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जापानी येन में बढ़त डॉलर इंडेक्स की तेजी को सीमित कर रही है।

वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव, भू राजनीतिक तनाव और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है। डॉलर इंडेक्स 97.70 से 100.25 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपए में गिरावट जारी रही। भारतीय शेयर बाजार दबाव में हैं, जिससे रुपए पर भी दबाव बढ़ रहा है। कच्चे तेल की मजबूत कीमतें भी रुपए के लिए नकारात्मक हैं। डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिरता और भू राजनीतिक तनाव के बीच इस सप्ताह रुपए में भी अस्थिरता रहने की उम्मीद है। यूएसडीआईएनआर 93.6500 से 95.4500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

तकनीकी नजरिया: जैन का कहना है कि यूएसडी आईएनआर 28 सितंबर वायदा अनुबंध में उतार चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान तेजी जारी रही। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह पेयर 94.8600 के अपने मूविंग एवरेज ट्रेंड लाइन सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और आरएसआई 40 के स्तर से नीचे बना हुआ है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर एमएसीडी भी निगेटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है।

मौजूदा तकनीकी सेटअप के अनुसार एमएसीडी निगेटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन यूएसडी आईएनआर निचले स्तरों से रिकवर हुआ है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यूएसडी आईएनआर में 94.4500 से 94.2200 के स्तर पर सपोर्ट है, जबकि 95.0800 से 95.4500 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।

यूएसडी आईएनआर 94.8600 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 93.6500 से 95.4500 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह 94.4000 से 94.1500 के आसपास यूएसडी आईएनआर में खरीदारी की सलाह दी गई थी। इसके लिए 93.8500 के नीचे स्टॉप लॉस रखते हुए 94.8800 से 95.1500 के लक्ष्य बताए गए थे। यूएसडी आईएनआर ने 94.9325 का उच्च स्तर बनाया और पहला लक्ष्य हासिल कर लिया।

मौजूदा स्थिति में यूएसडी आईएनआर में 50 प्रतिशत मुनाफावसूली करने और बाकी पोजीशन को 95.1500 के दूसरे लक्ष्य के लिए बनाए रखने की सलाह है।

Scroll to Top