Currency Market: Trade Dollar-Rupee like this on 07 September 2026

डॉलर-रुपया ट्रेड: टारगेट पर करें मुनाफावसूली

Spread the love

मुंबई। उम्मीद से बेहतर अमेरिकी नॉन फार्म रोजगार आंकड़े जारी होने के बाद शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स में फिर तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 99.13 के स्तर पर 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ सकारात्मक रुख में बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यूएसडी आईएनआर 28 सितंबर वायदा अनुबंध 94.5225 के स्तर पर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ कमजोर बंद हुआ।

पृथ्‍वी फिनमार्ट के कमोडिटी डाइरेक्‍टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में इस समय काफी अधिक उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उम्मीद से बेहतर अमेरिकी नॉन फार्म रोजगार आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स में फिर रिकवरी आई। अगस्त में अमेरिका में नॉन फार्म रोजगार बढ़कर 1,62,000 हो गया, जबकि बाजार में 55,000 नई नौकरियों की उम्मीद थी। जुलाई के आंकड़ों में भी ऊपर की ओर संशोधन किया गया है। पहले जुलाई में 23,000 नौकरियों की कमी बताई गई थी, जिसे संशोधित कर 21,000 नई नौकरियों की बढ़ोतरी कर दिया गया।

मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है, जिससे डॉलर इंडेक्स को समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति मजबूत अमेरिकी रोजगार बाजार को देखते हुए भी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में हैं। इससे डॉलर इंडेक्स की तेजी सीमित हुई।

वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव, भू राजनीतिक तनाव और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है। डॉलर इंडेक्स इस सप्ताह 97.70 से 100.25 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजारों में रिकवरी और मजबूत जीडीपी आंकड़ों के बीच रुपए में तेजी जारी रही। हालांकि, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती रुपए की तेजी को सीमित कर रही है। डॉलर इंडेक्स में उतार चढ़ाव, घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिरता और भू राजनीतिक तनाव के बीच इस सप्ताह रुपए में भी अस्थिरता रहने की उम्मीद है। यूएसडी आईएनआर 93.6500 से 95.4500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

तकनीकी नजरिया: जैन का कहना है कि यूएसडी आईएनआर 28 सितंबर वायदा अनुबंध में उतार चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान गिरावट जारी रही। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यह जोड़ी 95.0800 के अपने मूविंग एवरेज ट्रेंड लाइन सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रही है और आरएसआई 30 के स्तर से नीचे बना हुआ है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर एमएसीडी भी निगेटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है।

मौजूदा तकनीकी सेटअप के अनुसार एमएसीडी निगेटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन यूएसडी आईएनआर ओवरसोल्ड जोन में कारोबार कर रहा है। दैनिक तकनीकी चार्ट पर यूएसडी आईएनआर में 94.3400 से 94.0500 के स्तर पर सपोर्ट है, जबकि 94.8800 से 95.0800 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।

यूएसडी आईएनआर 95.0800 के सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह 93.6500 से 95.4500 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह 94.4000 से 94.1500 के आसपास यूएसडी आईएनआर में खरीदारी की सलाह दी गई थी। इसके लिए 93.8500 के नीचे स्टॉप लॉस रखते हुए 94.8800 से 95.1500 के लक्ष्य बताए गए थे। जिन निवेशकों की यूएसडी आईएनआर में लॉन्ग पोजीशन बनी हुई है, उन्हें दिए गए स्टॉप लॉस को सख्ती से बनाए रखने और बताए गए लक्ष्य स्तरों के आसपास मुनाफावसूली करने की सलाह है।

Scroll to Top