Sattrix Information Security

Sattrix IPO: सैट्रिक्स का आईपीओ 5 जून को खुलेगा

Spread the love

मुंबई। सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी का आईपीओ 21.78 करोड़ रुपए का निश्चित मूल्य वाला इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 18 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।

सैट्रिक्स का आईपीओ 5 जून, 2024 को खुलेगा और 7 जून, 2024 को बंद होगा। सैट्रिक्स आईपीओ के लिए आवंटन सोमवार, 10 जून, 2024 को होने की उम्मीद है। यह आईपीओ बुधवार, 12 जून 2024 को बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा।

सैट्रिक्स आईपीओ की कीमत 121 रुपए प्रति शेयर है। किसी एप्लिकेशन के लिए न्यूनतम लॉट आकार 1000 शेयर है। खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि 1.21 लाख रुपए है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि 2.42 लाख रुपए है।

इस्क एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड सैट्रिक्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। सैट्रिक्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर सनफ्लावर ब्रोकिंग है।

सचिन किशोरभाई गज्जर और श्रीमती रौनक सचिन गज्जर कंपनी के प्रमोटर हैं। एट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी लिमिटेड की स्थापना 2013 में हुई थी और यह ग्राहक-उन्मुख साइबर सुरक्षा समाधान से जुड़ी हुई है।

कंपनी क्लाइंट की आवश्यकताओं के आधार पर क्लाउड और ऑन-प्रिमाइसेस में डेटा सुरक्षा समाधान डिजाइन और निर्माण करती है।

Scroll to Top