क्रिप्‍टो Archives - Moltol India https://moltolindia.com/investment/crypto/ Business News Today: Read the latest Business News on the Indian Stock Market, Commodity Market, Currency News, Global Market, Upcoming IPOs, Indian Economy, and more. Get Stock and Share market news, Finance News, Agri Commodity Market, Non-Agri Commodity Market, Sensex, Nifty Live, Commodity Market, IPO news, economy news, personal finance news, Drone News, today only at Moltol India Sat, 30 May 2026 04:07:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://moltolindia.com/wp-content/uploads/2025/09/cropped-Moltol-New-Logo-Munafe-ki-baat-32x32.jpeg क्रिप्‍टो Archives - Moltol India https://moltolindia.com/investment/crypto/ 32 32 बिटकॉइन: ETF से अरबों डॉलर की निकासी, क्रिप्टो बाजार के लिए खतरे की घंटी https://moltolindia.com/bitcoin-weekly-forecast-etf-outflows-raise-red-flag-for-crypto-market/investment/ https://moltolindia.com/bitcoin-weekly-forecast-etf-outflows-raise-red-flag-for-crypto-market/investment/#respond Sat, 30 May 2026 04:07:13 +0000 https://moltolindia.com/?p=12320 Spread the loveमुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते […]

The post बिटकॉइन: ETF से अरबों डॉलर की निकासी, क्रिप्टो बाजार के लिए खतरे की घंटी appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहे बिटकॉइन को अब सबसे बड़ा झटका संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) की बिकवाली से मिल रहा है। ETF से अरबों डॉलर की निकासी ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है और यही वजह है कि फिलहाल बिटकॉइन की तेजी कमजोर पड़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार बिटकॉइन शुक्रवार को 74,000 डॉलर के नीचे कारोबार करता दिखा और लगातार तीसरे सप्ताह नुकसान की ओर बढ़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETF में लगातार भारी निकासी जारी है।

SoSoValue के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक US-listed Spot Bitcoin ETFs से 1.30 अरब डॉलर (1.30 Billion Dollar) से ज्यादा की निकासी दर्ज की गई। यदि बड़ी खरीदारी नहीं आती है तो यह लगातार तीसरा सप्ताह होगा जब ETF से 1 अरब डॉलर से ज्यादा पैसा बाहर निकलेगा। इससे साफ संकेत मिलता है कि बड़े संस्थागत निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ETF से लगातार पैसा निकलना बिटकॉइन के लिए बेहद नकारात्मक संकेत माना जा रहा है क्योंकि पिछले बुल रन में संस्थागत निवेश ही सबसे बड़ा सपोर्ट था। अब वही निवेशक धीरे-धीरे बाजार से दूरी बनाते दिख रहे हैं।

हालांकि बाजार को कुछ राहत तब मिली जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम विस्तार और ऊर्जा सप्लाई को लेकर समझौते की खबरें सामने आईं। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच 60 दिन के संघर्ष विराम विस्तार का ड्राफ्ट तैयार होने की चर्चा हुई। इससे वैश्विक जोखिम भावना (Risk Sentiment) में कुछ सुधार देखने को मिला।

इसके बावजूद बिटकॉइन में मजबूत रिकवरी नहीं आ सकी। रिपोर्ट का कहना है कि निवेशक अभी भी बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरों और कमजोर वैश्विक आर्थिक संकेतों को लेकर चिंतित हैं। यही कारण है कि जोखिम वाले एसेट्स (Risk Assets) में खरीदारी सीमित बनी हुई है।

अमेरिकी महंगाई अभी भी फेडरल रिजर्व के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। इससे ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर डॉलर और बॉन्ड यील्ड को मजबूत करती हैं, जिससे बिटकॉइन जैसे जोखिम वाले निवेश पर दबाव बढ़ जाता है।

तकनीकी विश्लेषण में भी तस्वीर बहुत मजबूत नहीं दिख रही। रिपोर्ट के अनुसार बिटकॉइन कई अहम मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है और बाजार में खरीदारी की ताकत कमजोर बनी हुई है। यदि बिकवाली जारी रहती है तो बिटकॉइन में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 72,000 डॉलर से 70,000 डॉलर का क्षेत्र बिटकॉइन के लिए अहम सपोर्ट जोन बन सकता है। यदि ETF आउटफ्लो और बढ़ते हैं और संस्थागत बिकवाली जारी रहती है तो कीमतों पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है।

दूसरी ओर यदि ETF में दोबारा निवेश लौटता है, महंगाई के आंकड़े नरम आते हैं और फेडरल रिजर्व का रुख थोड़ा नरम पड़ता है तो बिटकॉइन में फिर से मजबूती लौट सकती है। लेकिन फिलहाल बाजार में सतर्कता का माहौल ज्यादा नजर आ रहा है।

विश्लेषक का मानना है कि आने वाले दिनों में बिटकॉइन की दिशा काफी हद तक ETF फ्लो, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीति संकेतों पर निर्भर करेगी। फिलहाल संस्थागत निवेशकों की कमजोर भागीदारी बाजार के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय बनी हुई है।

✅ मुख्य पॉइंट्स:

☑ बिटकॉइन 74,000 डॉलर के नीचे कारोबार करते हुए लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
☑ US-listed Spot Bitcoin ETFs से 1.30 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी दर्ज हुई।
☑ लगातार तीसरे सप्ताह 1 अरब डॉलर से ज्यादा ETF आउटफ्लो का खतरा।
☑ संस्थागत निवेशकों की कमजोर मांग बिटकॉइन के लिए सबसे बड़ा नकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
☑ अमेरिका-ईरान वार्ता की खबरों से जोखिम भावना में सुधार आया लेकिन बिटकॉइन को सीमित फायदा मिला।
☑ महंगाई, ऊंची ब्याज दरें और कमजोर मैक्रो संकेत बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं।
☑ तकनीकी चार्ट में अभी भी कमजोरी के संकेत बने हुए हैं।
☑ 72,000–70,000 डॉलर का जोन अहम सपोर्ट माना जा रहा है।
☑ ETF में दोबारा निवेश लौटने पर ही बिटकॉइन में मजबूत रिकवरी की संभावना बढ़ सकती है।

The post बिटकॉइन: ETF से अरबों डॉलर की निकासी, क्रिप्टो बाजार के लिए खतरे की घंटी appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/bitcoin-weekly-forecast-etf-outflows-raise-red-flag-for-crypto-market/investment/feed/ 0
क्‍या बिटकॉइन में एक महीने की तेजी अब हो गई खत्म https://moltolindia.com/bitcoin-is-the-month-long-rally-over/investment/ https://moltolindia.com/bitcoin-is-the-month-long-rally-over/investment/#respond Sat, 16 May 2026 14:50:47 +0000 https://moltolindia.com/?p=12286 Spread the loveमुंबई। क्रिप्टो मार्केट में इस हफ्ते बिटकॉइन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी। पिछले एक महीने से लगातार […]

The post क्‍या बिटकॉइन में एक महीने की तेजी अब हो गई खत्म appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। क्रिप्टो मार्केट में इस हफ्ते बिटकॉइन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी। पिछले एक महीने से लगातार तेजी दिखाने वाला बिटकॉइन अब दबाव में नजर आ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में BTC करीब 80,800 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह रही कि बिटकॉइन 82,500 डॉलर के अहम रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया और वहीं से बिकवाली शुरू हो गई।

मार्केट में सबसे बड़ा संकेत संस्‍थागत निवेशकों की तरफ से मिला। अमेरिका में लिस्टेड Spot Bitcoin ETFs से इस हफ्ते गुरुवार तक करीब 7098.8 लाख डॉलर की निकासी हुई। मार्च के आखिर के बाद यह पहली बार है जब ETF में पूरे हफ्ते आउटफ्लो देखने को मिला। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बड़े निवेशक फिलहाल थोड़ा सतर्क हो गए हैं।

दूसरी तरफ Profit Booking भी तेजी से बढ़ी है। ऑन-चेन डेटा प्लेटफॉर्म CryptoQuant के मुताबिक 4 मई को बिटकॉइन होल्डर्स ने करीब 14,600 BTC का मुनाफा बुक किया, जो पिछले साल दिसंबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा था। अप्रैल के निचले स्तर से करीब 37% की तेजी आने के बाद अब ट्रेडर्स मुनाफा निकालने लगे हैं।

ट्रेडर्स के Unrealized Profits भी काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। यानी जिन लोगों ने नीचे खरीदारी की थी, वे अभी अच्छे फायदे में हैं और किसी भी समय बिकवाली बढ़ सकती है। इतिहास बताता है कि जब प्रॉफिट मार्जिन इतना ऊपर जाता है तो अक्सर बाजार में करेक्‍शन देखने को मिलता है।

अमेरिकी निवेशकों की मांग में भी कमजोरी देखने को मिली। Coinbase Bitcoin Premium Index अप्रैल के आखिर से नेगेटिव जोन में चला गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी निवेशक अब पहले जितनी आक्रामक खरीदारी नहीं कर रहे। ETF आउटफ्लो और कमजोर प्रीमियम दोनों मिलकर बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहे हैं।

इस हफ्ते अमेरिका के महंगाई आंकड़ों ने भी क्रिप्टो बाजार पर दबाव बढ़ाया। अप्रैल का अमेरिकी सीपीआई 3.8 फीसदी तक पहुंच गया जबकि कोर महंगाई 2.8 फीसदी रही। वहीं पीपीआई यानी थोक महंगाई भी काफी तेज रही। इसके अलावा रिटेल बिक्री लगातार तीसरे महीने मजबूत आई। इन आंकड़ों के बाद बाजार को लगने लगा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त रुख बनाए रख सकता है।

CME FedWatch Tool के मुताबिक अब ट्रेडर्स लगभग 40 फीसदी संभावना देख रहे हैं कि साल के अंत तक फेड ब्याज दरें बढ़ा सकता है। यही वजह है कि डॉलर मजबूत हो रहा है और रिस्‍की एसेटस जैसे Bitcoin पर दबाव बढ़ रहा है।

मध्‍य पूर्व तनाव भी बाजार के लिए चिंता बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिए हैं। वहीं यूएई के पास एक कमर्शियल जहाज को ईरानी कर्मियों द्वारा कब्जे में लेने की खबर से तनाव और बढ़ गया। इससे निवेशकों का रिस्‍क सेंटीमेंट कमजोर हुआ और Bitcoin समेत कई रिस्‍क एसेटस में दबाव देखने को मिला।

हालांकि बाजार में कुछ पॉजिटिव संकेत भी आए हैं। अमेरिकी सिनेट बैंकिंग कमेटी ने CLARITY Act को आगे बढ़ाया है। यह बिल क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए स्पष्ट रेगुलेटरी फ्रेमवर्क देने की कोशिश कर रहा है। अगर यह कानून बनता है तो क्रिप्टो बाजार को लंबी अवधि में मजबूती मिल सकती है।

Bitfinex Analysts का कहना है कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या Retail ETF Demand अकेले बाजार को संभाल पाएगी या फिर बड़ी कॉर्पोरेट खरीदारी दोबारा लौटनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में संस्‍थागत सहभागिता बिटकॉइन की दिशा तय कर सकती है।

तकनीकी तौर पर भी बिटकॉइन फिलहाल अहम मोड़ पर खड़ा है। BTC 100-week EMA यानी करीब 82,466 डॉलर के मजबूत रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया। अगर कमजोरी जारी रहती है तो कीमतें पहले 78,490 डॉलर और फिर 75,000 डॉलर के अहम सपोर्ट तक फिसल सकती हैं। हालांकि RSI और MACD जैसे इंडिकेटर्स अभी पूरी तरह नेगेटिव नहीं हुए हैं, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

✅ मुख्‍य पाइंट्स:

☑ बिटकॉइन 82,500 डॉलर के मजबूत रेजिस्टेंस से वापस फिसला।
☑ BTC इस समय करीब 80,800 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
☑ US Spot Bitcoin ETFs से 709.88 मिलियन डॉलर की निकासी हुई।
☑ मार्च के बाद पहली बार पूरे हफ्ते ETF Outflow देखने को मिला।
☑ Profit Booking तेजी से बढ़ी, ट्रेडर्स मुनाफा निकाल रहे हैं।
☑ CryptoQuant के अनुसार 14,600 BTC का Profit Realization हुआ।
☑ अमेरिकी Inflation और Retail Sales डेटा मजबूत आने से Fed Hawkish हुआ।
☑ बाजार अब Fed Rate Hike की संभावना बढ़ती देख रहा है।
☑ Middle East तनाव से Risk Assets पर दबाव बढ़ा।
☑ CLARITY Act से Crypto Regulation में सुधार की उम्मीद जगी।
☑ तकनीकी चार्ट पर 82,466 डॉलर बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।
☑ गिरावट बढ़ने पर 78,490 डॉलर और फिर 75,000 डॉलर अहम सपोर्ट रहेंगे।

The post क्‍या बिटकॉइन में एक महीने की तेजी अब हो गई खत्म appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/bitcoin-is-the-month-long-rally-over/investment/feed/ 0
बिटकॉइन 80 हजार डॉलर के नीचे फिसला, बिकवाली का दबाव बढ़ा https://moltolindia.com/bitcoin-slips-below-80000-amid-etf-outflows/uncategorized/ https://moltolindia.com/bitcoin-slips-below-80000-amid-etf-outflows/uncategorized/#respond Thu, 14 May 2026 07:51:00 +0000 https://moltolindia.com/?p=12281 Spread the loveक्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को दबाव देखने को मिला और बिटकॉइन 80,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे […]

The post बिटकॉइन 80 हजार डॉलर के नीचे फिसला, बिकवाली का दबाव बढ़ा appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को दबाव देखने को मिला और बिटकॉइन 80,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे फिसल गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार इस गिरावट की बड़ी वजह लगातार बढ़ती बिकवाली, मुनाफावसूली और संस्थागत निवेशकों की कमजोर होती रुचि मानी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक बिटकॉइन इस सप्ताह की शुरुआत में एक मजबूत रेजिस्टेंस स्तर को पार नहीं कर पाया, जिसके बाद बाजार में कमजोरी बढ़ती गई। इसी दौरान स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ से करीब 635 मिलियन डॉलर की निकासी दर्ज की गई, जो जनवरी के बाद सबसे बड़ा एकदिवसीय आउटफ्लो माना जा रहा है। इससे निवेशकों की धारणा और कमजोर हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद ट्रेडर्स तेजी से मुनाफावसूली कर रहे हैं। ऑन-चेन डेटा के अनुसार पिछले पांच महीनों में पहली बार इतनी तेज प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

बाजार भावना को वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक तनावों ने भी प्रभावित किया है। अमेरिका-चीन तनाव और कमजोर जोखिम लेने की धारणा के कारण निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर झुकते दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से बिटकॉइन समेत अधिकांश बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट दर्ज की गई।

फिलहाल बिटकॉइन 78,000 से 80,000 डॉलर के दायरे में संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। विश्लेषकों के अनुसार यदि 78,000 डॉलर का स्तर टूटता है तो बाजार में और दबाव बढ़ सकता है। वहीं 80,000 डॉलर के ऊपर मजबूत वापसी आने पर ही बाजार में दोबारा तेजी की उम्मीद मजबूत होगी।

✅ मुख्य बिंदु:

☑ बिटकॉइन 80,000 डॉलर के नीचे फिसला
☑ स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ से 635 मिलियन डॉलर की निकासी
☑ जनवरी के बाद सबसे बड़ा एकदिवसीय आउटफ्लो
☑ ट्रेडर्स में तेज मुनाफावसूली से बढ़ा दबाव
☑ पांच महीनों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट बुकिंग दर्ज
☑ अमेरिका-चीन तनाव से कमजोर हुई बाजार भावना
☑ 78,000 डॉलर अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा
☑ 80,000 डॉलर के ऊपर वापसी पर ही तेजी मजबूत होगी

The post बिटकॉइन 80 हजार डॉलर के नीचे फिसला, बिकवाली का दबाव बढ़ा appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/bitcoin-slips-below-80000-amid-etf-outflows/uncategorized/feed/ 0
क्या खत्म हो गया Bitcoin का 4 साल वाला साइकिल https://moltolindia.com/is-bitcoins-four-year-cycle-dead/investment/ https://moltolindia.com/is-bitcoins-four-year-cycle-dead/investment/#respond Sat, 02 May 2026 02:27:35 +0000 https://moltolindia.com/?p=12250 Spread the loveक्रिप्टो मार्केट में इन दिनों एक बड़ा सवाल घूम रहा है—क्या Bitcoin का मशहूर 4 साल वाला साइकिल […]

The post क्या खत्म हो गया Bitcoin का 4 साल वाला साइकिल appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

क्रिप्टो मार्केट में इन दिनों एक बड़ा सवाल घूम रहा है—क्या Bitcoin का मशहूर 4 साल वाला साइकिल अब खत्म हो गया है? या फिर यह सिर्फ अस्थायी बदलाव है?

दरअसल, Bitcoin लंबे समय से एक तय पैटर्न पर चलता आया है, जिसे “four-year cycle” कहा जाता है। इस पैटर्न में हर 4 साल में होने वाला halving (जहां नए Bitcoin बनने की रफ्तार आधी हो जाती है) बाजार की दिशा तय करता रहा है। आमतौर पर halving के बाद तेजी आती है, नया ऑल टाइम हाई बनता है, और फिर बड़ी गिरावट (bear market) देखने को मिलती है।

इतिहास भी यही बताता है—2013, 2017, 2021 और 2025 में Bitcoin ने बड़े टॉप बनाए, जबकि 2015, 2018 और 2022 में भारी गिरावट के साथ बॉटम बने।

लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग दिख रही है। Bitcoin ने अप्रैल 2024 के halving से पहले ही नया हाई बना दिया, जो पुराने पैटर्न से अलग है। पहले हमेशा halving के 16-18 महीने बाद हाई बनता था।

यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स ने 2024 में ही कहना शुरू कर दिया था कि अब यह 4 साल वाला साइकिल खत्म हो सकता है। उनका मानना था कि अब मार्केट में बड़े-बड़े institutional players (जैसे ETF निवेशक) आ गए हैं, जो पुराने क्रिप्टो निवेशकों की तरह व्यवहार नहीं करते।

हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह सोच पूरी तरह सही नहीं हो सकती। क्योंकि आखिर में Bitcoin की कीमत demand और supply से ही तय होती है। halving अभी भी सप्लाई को प्रभावित करता है, और पुराने बड़े निवेशक (whales और long-term holders) अभी भी मार्केट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में Bitcoin में करीब 50% की गिरावट देखने को मिली—लगभग $126,000 के हाई से गिरकर $63,000 तक। यह गिरावट पुराने साइकिल जैसा ही पैटर्न दिखाती है, जिससे लगता है कि यह साइकिल अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

लेकिन साथ ही यह भी संकेत मिल रहा है कि यह शायद आखिरी बार हो सकता है जब Bitcoin इस पुराने 4 साल वाले साइकिल को फॉलो कर रहा है। आगे जाकर मार्केट का स्ट्रक्चर बदल सकता है, जहां ETF, बड़े फंड और मैक्रो इकोनॉमिक फैक्टर्स ज्यादा असर डालेंगे।

यानि साफ है—Bitcoin का साइकिल पूरी तरह खत्म हुआ है, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि मार्केट बदल रहा है और पुराने नियम धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकते हैं।

✅ मुख्य पॉइंट्स:

☑ Bitcoin का 4 साल वाला साइकिल halving पर आधारित रहा है
☑ हर cycle में bull run के बाद भारी गिरावट देखी गई
☑ 2024 में halving से पहले ही नया हाई बनना बड़ा बदलाव
☑ ETF और institutional निवेशकों ने मार्केट dynamics बदले
☑ हाल की 50% गिरावट पुराने pattern जैसा संकेत देती है
☑ cycle खत्म हुआ है कहना अभी जल्दबाजी
☑ लेकिन future में cycle कमजोर या बदल सकता है
☑ अब macro factors और big money ज्यादा असर डालेंगे

The post क्या खत्म हो गया Bitcoin का 4 साल वाला साइकिल appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/is-bitcoins-four-year-cycle-dead/investment/feed/ 0
बिटकॉइन इस साल के अंत तक पार कर सकता है दो लाख डॉलर के लेवल को https://moltolindia.com/bitcoin-may-cross-the-usd-200000-mark-by-the-end-of-this-year/investment/ https://moltolindia.com/bitcoin-may-cross-the-usd-200000-mark-by-the-end-of-this-year/investment/#respond Sat, 24 May 2025 03:39:38 +0000 https://moltolindia.com/?p=9356 Spread the loveमुंबई। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने शुक्रवार को इंट्रा-डे हाई 1,11,711.20 डॉलर को […]

The post बिटकॉइन इस साल के अंत तक पार कर सकता है दो लाख डॉलर के लेवल को appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने शुक्रवार को इंट्रा-डे हाई 1,11,711.20 डॉलर को छुआ और 2025 के अंत तक इसके दो लाख डॉलर के स्तर को पार करने की संभावना है।

कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता के अनुसार, 22 मई को, यूएस स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ ने एक ही दिन में 9348 लाख डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया। ब्लैकरॉक के आईबीआईटी ने अकेले 8772 लाख डॉलर का निवेश किया, जबकि फिडेलिटी के एफबीटीसी ने 487 लाख डॉलर जोड़े।

उन्होंने कहा, “यह शोर नहीं है – यह दृढ़ विश्वास के साथ आने वाली गहरी जेब वाली, संस्थागत पूंजी की आवाज़ है। स्ट्रैटेजी और मेटाप्लेनेट जैसी कंपनियों ने मिलकर अपनी बैलेंस शीट पर लगभग 9000 लाख डॉलर मूल्य का बिटकॉइन जमा किया है, जो बीटीसी को दीर्घकालिक रणनीतिक संपत्ति के रूप में स्थापित करने का संकेत देता है। “उसी समय, डेरिवेटिव बाजार भी इसी भावना को प्रतिध्वनित कर रहा है। बिटकॉइन वायदा में ओपन इंटरेस्ट 22 मई को 80.91 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह तेज बढ़ोतरी केवल पांच दिनों में हुई। स्थिर मुद्रा निगरानी के लिए जीनियस अधिनियम पर अमेरिकी सीनेट का मूवमेंट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्पष्ट प्रो-क्रिप्टो टोन, जिन्होंने राष्ट्रीय बिटकॉइन रिजर्व का प्रस्ताव दिया है, बाजार के सेंटीमेंट में सहायता कर रहे हैं।

कॉइनस्विच के सह-संस्थापक आशीष सिंघल का कहना है कि यह कोई अस्थायी उछाल नहीं है, यह एक संरचनात्मक बदलाव है, जिसमें सरकारें और संस्थान पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा, “देखने के लिए अगला महत्वपूर्ण स्तर 1.20 लाख डॉलर है, और उससे आगे, डिजिटल सोने के रूप में बिटकॉइन की भूमिका मजबूत होती रहेगी। 2025 के अंत तक, विश्लेषकों को उम्मीद है कि बिटकॉइन दो लाख डॉलर के लेवल को पार कर जाएगा।

सीएनबीसी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड में डिजिटल एसेट्स के प्रमुख जेफ्री केंड्रिक के हवाले से कहा कि हमें उम्मीद है कि ये सहायक कारक बीटीसी को दूसरी तिमाही में 1.20 लाख डॉलर के आसपास एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर ले जाएंगे। हमें गर्मियों में भी बढ़त जारी रहने की उम्मीद है, जो बीटीसी-यूएसडी को हमारे साल के अंत के पूर्वानुमान दो लाख डॉलर की ओर ले जाएगा। इस बीच, गुप्ता ने कहा कि निकट से मध्यम अवधि में बिटकॉइन की कीमत का अनुमान संस्थागत प्रवाह, व्यापक आर्थिक संकेतों और नियामक संकेतों से तय होगा। ईटीएफ की निरंतर मांग और सहायक ब्याज दर का माहौल आगे की बढ़त को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, प्रमुख डेटा रिलीज़ के आसपास अस्थिरता – जैसे यूएस सीपीआई प्रिंट, यूएस फेड कमेंट्री या अन्य नियामक विकास – देखने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार न्यूज़, आईपीओ, इंवेस्‍टमेंट और बाजार की ABCD मोलतोल इंडिया पर पढ़ें. कमोडिटी मार्केट पर 24X7 अपडेट के लिए Moltol App डाउनलोड करें।

The post बिटकॉइन इस साल के अंत तक पार कर सकता है दो लाख डॉलर के लेवल को appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/bitcoin-may-cross-the-usd-200000-mark-by-the-end-of-this-year/investment/feed/ 0
भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 1 अप्रैल 2024 https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-1-april-2024/investment/crypto/ https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-1-april-2024/investment/crypto/#respond Mon, 01 Apr 2024 09:06:56 +0000 https://moltolindia.com/?p=2842 Spread the loveमुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत […]

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 1 अप्रैल 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत है या भाव की तुलना करें और मार्केट कैप देखें। आप इथेरियम, बाइनान्‍स कॉइन,लाइट कॉइन, रिपल और डॉज कॉइन के भाव भी देख सकते हैं।

क्रिप्‍टो करेंसीप्राइस रुपए मेंचेंज (24h)मार्केट कैपवॉल्‍यूम (24h)
बिटकॉइन BTC554401919017114.2T16.9M
इथेरियम ETH279000-4855.4635.5 T68.4M
बाइनान्‍स कॉइन BNB45940-17737.3 T20.4M
रिपल XRP51-1.302.8 T17.7B
डॉज कॉइन DOGE14.56-0.042.4 T697548
लाइट कॉइन LTC8329.95271.87655.1 B6.9M

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 1 अप्रैल 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-1-april-2024/investment/crypto/feed/ 0
भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 4 मार्च 2024 https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-4-march-2024/investment/ https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-4-march-2024/investment/#respond Mon, 04 Mar 2024 07:28:20 +0000 https://moltolindia.com/?p=1837 Spread the love क्रिप्‍टो करेंसी प्राइस रुपए में चेंज (24h) मार्केट कैप वॉल्‍यूम (24h) बिटकॉइन BTC 5258350 125291 103.6T 2.3T […]

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 4 मार्च 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love
क्रिप्‍टो करेंसीप्राइस रुपए मेंचेंज (24h)मार्केट कैपवॉल्‍यूम (24h)
बिटकॉइन BTC5258350125291103.6T2.3T
इथेरियम ETH2870964646.5434.5 T118.6 B
बाइनान्‍स कॉइन BNB34421365.315.1 T155.5B
रिपल XRP52.17-0.392.9 T178.9B
डॉज कॉइन DOGE13.71.362.0 T433.3B
लाइट कॉइन LTC7470.31-214.8B563.1B59.8B

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 4 मार्च 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/crypto-currency-price-in-india-4-march-2024/investment/feed/ 0
भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 29 फरवरी 2024 https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-29-february-2024/investment/ https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-29-february-2024/investment/#respond Thu, 29 Feb 2024 10:45:00 +0000 https://moltolindia.com/?p=1787 Spread the loveमुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत […]

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 29 फरवरी 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत है या भाव की तुलना करें और मार्केट कैप देखें। आप इथेरियम, बाइनान्‍स कॉइन,लाइट कॉइन, रिपल और डॉज कॉइन के भाव भी देख सकते हैं।

क्रिप्‍टो करेंसीप्राइस रुपए मेंचेंज (24h)मार्केट कैपवॉल्‍यूम (24h)
बिटकॉइन BTC5195164285518102.3T8.0T
इथेरियम ETH287198960934.6 T3.5T
बाइनान्‍स कॉइन BNB34109107.785.1 T53.0B
रिपल XRP49.290.582.7 T300.4B
डॉज कॉइन DOGE10.582.401.5 T522.9B
लाइट कॉइन LTC6812.66544.85507.1B102.0B

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 29 फरवरी 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-29-february-2024/investment/feed/ 0
भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 28 फरवरी 2024 https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-28-february-2024/investment/ https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-28-february-2024/investment/#respond Wed, 28 Feb 2024 08:46:00 +0000 https://moltolindia.com/?p=668 Spread the loveमुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत […]

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 28 फरवरी 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। क्रिप्टोकरेंसी के भारतीय रुपए में भाव देखें और तुलना करें। जानें कि आपके बिटकॉइन की कितनी कीमत है या भाव की तुलना करें और मार्केट कैप देखें। आप इथेरियम, बाइनान्‍स कॉइन,लाइट कॉइन, रिपल और डॉज कॉइन के भाव भी देख सकते हैं।

क्रिप्‍टो करेंसीप्राइस रुपए मेंचेंज (24h)मार्केट कैपवॉल्‍यूम (24h)
बिटकॉइन BTC478725014605895.4T3.4T
इथेरियम ETH272044503732.9 T1.5T
बाइनान्‍स कॉइन BNB331303035.0 T117.9B
रिपल XRP48.192.472.6T200.0B
डॉज कॉइन DOGE8.10.471.2T173.5B
लाइट कॉइन LTC6177.95-76.2460.5B39.4B

The post भारत में आज क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस 28 फरवरी 2024 appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/cryptocurrency-price-in-india-28-february-2024/investment/feed/ 0
आंख मूंद कर न लगाएं पैसा क्रिप्टो करंसी में https://moltolindia.com/do-not-blindly-invest-money-in-crypto-currency/investment/crypto/ https://moltolindia.com/do-not-blindly-invest-money-in-crypto-currency/investment/crypto/#respond Sat, 13 Jan 2024 09:19:54 +0000 http://www.pravegnews.in/moltolindia/?p=137 Spread the loveमुंबई। अगर आप क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इस बात को […]

The post आंख मूंद कर न लगाएं पैसा क्रिप्टो करंसी में appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। अगर आप क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इस बात को गांठ बांध लें कि आंख मूंद कर यहां पैसा नहीं लगाना है। दूसरों की देखा देखी यदि आप पैसा लगा रहे हैं या लगाना चाहते हैं तो यह समझ लीजिए आप बड़ी जोखिम में जानबूझकर कूद रहे हैं। जब आप क्रिप्टो से पूरी तरह से वाकिफ हो जाएं, जिस करंसी में आप पैसा लगाना चाहते हैं, के बारे में पूरी जानकारी ले और क्रिप्टो के वैल्यू और भविष्य का आकलन कर लें, तब इसमें आराम से पैसा लगाएं।

अब हम देखते हैं कि लोग किसी भी क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाने  को उतावले हो रहे हैं…कि हर करंसी चलेगी और पैसा कमा लेंगे तो यह भी बड़ा रिस्‍क लेना है। जैसे हम शेयर बाजार में ब्लूचिप कंपनियां में पैसा लगाते हैं वैसा ही फंडा क्रिप्टो करंसी में भी होता है। क्रिप्टो करंसी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है इसलिए लोग क्रिप्टो मार्केट में ब्लूचिप, मिड कैप और पेनी कॉइंस में लोग पैसा लगाना चाहते हैं।

क्रिप्टोकरंसी में पैसा लगाने से पहले यह जान लें कि ऐसे कॉइन में पैसा न लगाया जाए जिसका न तो भविष्य हो और न ही उसने पहले कभी अच्छा रिटर्न दिया हो। क्रिप्टो में पैसा लगाने की कोई जल्दी नहीं होनी चाहिए। जिस तरह स्टॉक मार्केट में लोग ब्लूचिप में पैसा लगाकर कमाई करना चाहते हैं, वैसा ही क्रिप्टो में भी हो सकता है। क्रिप्टो के बाजार में बिटकॉइन को ब्लूचिप कंपनी माना जाता है। बिटकॉइन के मॉडल पर ही पूरा क्रिप्टो का बाजार और निवेश चलता है। यदि बिटकॉइन की कीमत घटती है तो यह साफ मान लीजिए बाकी क्रिप्टो करंसी भी फिसलेगी।

बिटकॉइन और इथीरियम के बाद डोजकॉइन और शुद्ध भारतीय क्रिप्टो करंसी मैटिक या पोलीगॉन को भी ब्लूचिप माना जाता है। इन क्रिप्टो में पैसा लगाकर निवेशक अच्छी कमाई कर रहे हैं।  जैसे शेयर बाजार में जिस कंपनी का शेयर निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर होता है, या जिस कंपनी की मार्केट वैल्यू ज्यादा होती है, उसके बाजार को मैनिपुलेट करना आसान नहीं होता। यही हाल क्रिप्टोकरंसी में भी है. बिटकॉइन, इथीरियम, डोजकॉइन और पोलीगॉन जैसी क्रिप्टो करंसी की आज स्थिति यह है कि उनके मार्केट वैल्यू के साथ कोई छेड़छाड़ कर उनके कारोबार को साफ नहीं कर सकता।

मार्केट वैल्यू के लिहाज से जहां बिटकॉइन नंबर एक  पर है तो दूसरे नंबर पर इथीरियम का नाम है। लेकिन डोजकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी भी इनसे पीछे नहीं है। एक साल में डोजकॉइन ने इतना जोरदार रिटर्न दिया है कि लोग बिटकॉइन और इथीरियम को छोड़कर इसमें निवेश कर रहे हैं। बिटकॉइन और इथीरियम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है जबकि डोजकॉइन में पिछले छह महीने पहले जिन लोगों ने दस हजार रुपया निवेश किए थे, उन्हें आज 5.75 लाख रुपए का रिटर्न मिल रहा है। डोजकॉइन का यह सफर जारी है।

इन सभी बातों के बावजूद क्या बिटकॉइन, इथीरियम या डोजकॉइन में आंख मूंद कर पैसा नहीं लगाना चाहिए। जानकार कहते हैं यदि आपको डूब जाने का गम न हो तो क्रिप्टो में आंख बंद कर पैसा लगा सकते हैं। और यदि केवल दिलचस्‍पी है निवेश की तो थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाना चाहिए। अपने कुल निवेश पोर्टफोलियो का दो-तीन फीसदी से ज्‍यादा क्रिप्टो करंसी में कतई न लगाएं।

The post आंख मूंद कर न लगाएं पैसा क्रिप्टो करंसी में appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/do-not-blindly-invest-money-in-crypto-currency/investment/crypto/feed/ 0
क्‍या है बिटकॉइन का फंडामेंटल मूल्य https://moltolindia.com/what-is-the-fundamental-value-of-bitcoin/investment/crypto/ https://moltolindia.com/what-is-the-fundamental-value-of-bitcoin/investment/crypto/#respond Sat, 13 Jan 2024 09:18:18 +0000 http://www.pravegnews.in/moltolindia/?p=134 Spread the loveबिटकॉइन का मौलिक (फंडामेंटल) मूल्य क्या है? पारंपरिक मूल्यांकन मेट्रिक्स का उपयोग करके उत्तर देना मुश्किल है क्योंकि […]

The post क्‍या है बिटकॉइन का फंडामेंटल मूल्य appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

बिटकॉइन का मौलिक (फंडामेंटल) मूल्य क्या है? पारंपरिक मूल्यांकन मेट्रिक्स का उपयोग करके उत्तर देना मुश्किल है क्योंकि बिटकॉइन आय की कोई धारा पैदा नहीं करता है और इसलिए रियायती नकदी प्रवाह के आधार पर मूल्य देना असंभव है। हालांकि, बिलाल हफीज के साथ हाल ही में मार्केट हाइव पॉडकास्ट में, क्रिप्टो फर्म ब्लॉकटॉवर के सह संस्थापक एरी पॉल ने बिटकॉइन को मौलिक आधार पर देखने के लिए एक दिलचस्प दृष्टिकोण दिया है।

पॉल का तर्क है कि अगर हम आपकी जेब में बिटकॉइन को अनिवार्य रूप से “स्विस बैंक” के रूप में सोचते हैं तो क्रिप्टो मुद्रा के आर्थिक मूल्य को महत्व देने का एक  तरीका है। यदि आप बिटकॉइन को मूल्य के भंडार के रूप में स्वीकार करते हैं – और दुनिया भर में इसे लगभग सार्वभौमिक रूप से अपनाते हैं – यह कहना उचित है कि इसने उस स्थिति को हासिल कर लिया है, तो बिटकॉइन सोने का एक विकल्‍प बन जाता है। जिस तरह गोल्ड बिटकॉइन की अनुमति नहीं है और संपत्ति के वाहक को इसे दुनिया में कहीं भी किसी भी अच्छी या सेवा में बदलने की अनुमति देता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह एक सामाजिक परंपरा के अलावा और कुछ नहीं है, लेकिन ऐसा ही सोना है क्योंकि इसका कोई आंतरिक मूल्य नहीं है और कोई नकदी प्रवाह पैदा नहीं करता है। सोने की तुलना में बिटकॉइन का प्रमुख लाभ इसकी सुवाह्यता (पोर्टीबिलिटी) है।

सोने के मालिक के विपरीत, बिटकॉइन का मालिक अरबों डॉलर की संपत्ति को फ्लैश ड्राइव या फोन ऐप से ज्यादा कुछ नहीं में स्टोर कर सकता है। बिटकॉइन का पोर्टेबिलिटी लाभ इतना अधिक है कि यह अंततः मूल्य के भंडार के रूप में सोने को पूरी तरह से बदल सकता है। हालांकि फिएट मुद्रा की तरह, बिटकॉइन एक भौतिक संपत्ति के बजाय एक डिजिटल है, इसके विपरीत बिटकॉइन की आपूर्ति बाधित है। वास्तव में अवधारणात्मक रूप से बिटकॉइन वास्तव में सोने के मूल्य का एक बेहतर भंडार है क्योंकि इसकी आपूर्ति को कभी भी विस्तारित नहीं किया जा सकता है।

भले ही हम स्वीकार करते हैं कि बिटकॉइन मूल्य का भंडार है – डिजिटल सोने का एक आधुनिक संस्करण – मूल्यांकन का प्रश्न अभी भी खुला है। हालांकि, पॉल बिटकॉइन के संभावित मौलिक मूल्य को निर्धारित करने का एक नया तरीका प्रस्तावित करते हैं। यदि हम अपतटीय बैंकिंग बाजार को उन सभी संपत्तियों के मूल्य के लिए प्रॉक्सी के रूप में स्वीकार करते हैं जिन्हें निवेशक राज्य की मनमानी जब्ती से बचाना चाहते हैं, तो उस बाजार का अनुमान वर्तमान में लगभग 35 ट्रिलियन डॉलर है। उनमें से अधिकतर संपत्तियां न केवल नकद और सोना हैं, बल्कि उत्पादक आर्थिक संपत्ति जैसे स्टॉक और बॉन्ड हैं, इसलिए एक तुलना के लिए एक साधारण एक सटीक नहीं होगा। फिर भी अगर हम सामान्य मूल्यांकन मीट्रिक को स्वीकार करते हैं तो बिटकॉइन जिसका वर्तमान में एक ट्रिलियन डॉलर से कम का बाजार पूंजीकरण है, में बहुत अधिक मौलिक वृद्धि है। यदि हम केवल बिटकॉइन को अपतटीय बैंकिंग बाजार का 10 फीसदी मूल्य प्रदान करते हैं, तो क्रिप्टोक्यूरेंसी में निकट भविष्य में तीन गुना होने की क्षमता है।

डिस्‍कलेमर: पूर्व प्रदर्शन भविष्य के परिणाम का संकेत नहीं है। ट्रेडिंग फॉरेक्स में उच्च स्तर का जोखिम होता है, और यह सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। उत्तोलन का उच्च स्तर आपके और आपके लिए भी काम कर सकता है। ऐसे किसी भी लीवरेज्ड उत्पादों का व्यापार करने का निर्णय लेने से पहले आपको अपने निवेश उद्देश्यों, अनुभव के स्तर और जोखिम उठाने की क्षमता पर ध्यान से विचार करना चाहिए। संभावना मौजूद है कि आप अपने कुछ या सभी प्रारंभिक निवेश का नुकसान उठा सकते हैं और इसलिए आपको उस पैसे का निवेश नहीं करना चाहिए जिसे आप खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। आपको मार्जिन पर ट्रेडिंग से जुड़े सभी जोखिमों से अवगत होना चाहिए, और यदि आपको कोई संदेह है तो एक स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

The post क्‍या है बिटकॉइन का फंडामेंटल मूल्य appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/what-is-the-fundamental-value-of-bitcoin/investment/crypto/feed/ 0
क्‍या है क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड https://moltolindia.com/what-is-crypto-credit-card/investment/crypto/ https://moltolindia.com/what-is-crypto-credit-card/investment/crypto/#respond Thu, 11 Jan 2024 13:51:01 +0000 http://www.pravegnews.in/moltolindia/?p=111 Spread the loveमुंबई। बैंकों के क्रेडिट कार्ड के बारे में आप पक्‍का जानते होंगे, लेकिन क्या जानते हैं अब क्रिप्टो […]

The post क्‍या है क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

मुंबई। बैंकों के क्रेडिट कार्ड के बारे में आप पक्‍का जानते होंगे, लेकिन क्या जानते हैं अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी आ चुके हैं और जैसे आप बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं  वैसे ही क्रिप्टो करेंसी के क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। अब तेजी से क्रिप्टो करेंसी लोकप्रिय होती जा रही है तो अब लेन-देन भी डिजिटली यानी क्रिप्टो करेंसी में होने लगी है और इसके लिए आपके पास क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड जरूरी है। जैसे बैंकों के क्रेडिट कार्ड को कैश की तरह इस्तेमाल करते हैं, वैसे भी आप इस कार्ड को यूज कर सकते हैं।

क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड एक तरह से डेबिट कार्ड होता है और यह उसी तरह का होता है जैसा बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड होता है। अंतर यह है कि बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड में नोट करंसी या कॉइन करंसी का उपयोग होता है, लेकिन क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड का पूरी तरह से डिजिटल करेंसी या क्रिप्टो  करंसी का इस्‍तेमाल होता है।

बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन में जैसे हम नकदी नहीं देते और कार्ड बढ़ा देते हैं, वैसे ही क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड में भी हमें बिटकॉइन, इथीरियम या डोजकॉइन देने की जरूरत नहीं होती है और पेमेंट उससे ही हो जाता है। क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड के माध्‍यम से पहले क्रिप्टो करंसी को उस देश की करंसी में बदला जाएगा और फिर पेमेंट करने वाले को भुगतान होगा।

वीजा या मास्टरकार्ड के जरिये ही क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रिप्टो ऑर्गेनाइजेशन से क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड लेना होगा। बता दें कि सबसे पहला क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड कॉइनबेस की तरफ से शिफ्ट कार्ड के नाम से जारी हुआ था।

क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड में क्रिप्टो करंसी का बैलेंस जमा होता है और जैसे-जैसे आप कुछ सामान खरीदने पर भुगतान करते हैं, वैसे-वैसे उसमें से बैलेंस कम होता जाता है। बता दें कि शिफ्ट क्रेडिट कार्ड में हर दिन का ट्रांजेक्शन 1000 डॉलर तक सीमित है और एटीएम से अधिकतम 200 डॉलर तक रकम निकाल सकते हैं। इस कार्ड का अहमल लाभ यह है कि आम क्रेडिट कार्ड पर जिस तरह के अतिरिक्त शुल्क वसूले जाते हैं, वैसा क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड में नहीं है।

क्रेडिट कार्ड के लिए बैकों की तरफ से चार्ज वसूले जाते हैं जबकि क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड को एक लिमिट तक खर्च किया जाए तो कार्ड का चार्ज माफ कर दिया जाता है। इसके अलावा क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड में फॉरेन एक्सचेंज की फीस नहीं वसूली जाती। क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की वैल्यू क्रिप्टोकरंसी के बढ़ने के साथ बढ़ती है। हालांकि यह गिरने के साथ कम भी हो सकती है।

The post क्‍या है क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/what-is-crypto-credit-card/investment/crypto/feed/ 0