मक्‍का Archives - Moltol India https://moltolindia.com/commodity-agri/maize/ Business News Today: Read the latest Business News on the Indian Stock Market, Commodity Market, Currency News, Global Market, Upcoming IPOs, Indian Economy, and more. Get Stock and Share market news, Finance News, Agri Commodity Market, Non-Agri Commodity Market, Sensex, Nifty Live, Commodity Market, IPO news, economy news, personal finance news, Drone News, today only at Moltol India Fri, 16 Feb 2024 05:32:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://moltolindia.com/wp-content/uploads/2025/09/cropped-Moltol-New-Logo-Munafe-ki-baat-32x32.jpeg मक्‍का Archives - Moltol India https://moltolindia.com/commodity-agri/maize/ 32 32 आईजीसी ने मक्के के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान जताया https://moltolindia.com/igc-forecasts-record-maize-output/commodity-agri/ https://moltolindia.com/igc-forecasts-record-maize-output/commodity-agri/#respond Fri, 16 Feb 2024 05:32:00 +0000 https://moltolindia.com/?p=1130 Spread the loveलंदन। इंटरनेशनल ग्रेन्‍स काउंसिल (आईजीसी) अपनी मासिक रिपोर्ट में 2023-24 मार्केटिंग वर्ष में वैश्विक मक्का उत्पादन रिकॉर्ड स्‍तर […]

The post आईजीसी ने मक्के के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान जताया appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

लंदन। इंटरनेशनल ग्रेन्‍स काउंसिल (आईजीसी) अपनी मासिक रिपोर्ट में 2023-24 मार्केटिंग वर्ष में वैश्विक मक्का उत्पादन रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने की बात कही है।

ताजा रिपोर्ट में अनुमानित मक्का उत्पादन 40 लाख टन बढ़कर रिकॉर्ड 1.234 अरब टन होने का अनुमान है, जो 2022-23 के उत्पादन से 6.1 फीसदी अधिक होगा।

आईजीसी द्वारा मक्के की खपत को भी संशोधित कर रिकॉर्ड 1.222 अरब टन कर दिया गया, जो पिछले वर्ष से 470 लाख टन अधिक है। कैरीओवर स्टॉक 2880 लाख टन तक बढ़ रहा है, जो 2022-23 से लगभग 5 फीसदी ज्‍यादा है।

(मोलतोल ब्‍यूरो; +91-75974 64665)

The post आईजीसी ने मक्के के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान जताया appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/igc-forecasts-record-maize-output/commodity-agri/feed/ 0
मक्‍का के वैश्विक उत्‍पादन में मामूली इजाफा होगा : यूएसडीए https://moltolindia.com/there-will-be-a-slight-increase-in-global-production-of-maize-usda/commodity-agri/maize/ https://moltolindia.com/there-will-be-a-slight-increase-in-global-production-of-maize-usda/commodity-agri/maize/#respond Sat, 13 Jan 2024 13:41:13 +0000 http://www.pravegnews.in/moltolindia/?p=195 Spread the loveवाशिंग्टन। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की दिसंबर महीने की रिपोर्ट में मार्केटिंग वर्ष 2023-24 में मक्‍का का उत्‍पादन […]

The post मक्‍का के वैश्विक उत्‍पादन में मामूली इजाफा होगा : यूएसडीए appeared first on Moltol India.

]]>
Spread the love

वाशिंग्टन। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की दिसंबर महीने की रिपोर्ट में मार्केटिंग वर्ष 2023-24 में मक्‍का का उत्‍पादन कुछ बढ़ने की संभावना जताई है। यूक्रेन, रुस, यूरोपीयन संघ और इजिप्‍त में मक्‍का का उत्‍पादन बढ़ेगा जबकि मैक्सिको और कनाडा के उत्‍पादन में कमी आएगी। यूक्रेन और अमेरिका से मक्‍का का निर्यात बढ़ेगा जबकि आयात सबसे ज्‍यादा मैक्सिको का होगा। साथ ही कुछ मध्‍य अमेरिका और उत्तरी अफ्रीकन देश भी आयात अधिक करेंगे। यूएसडीए ने मक्का का औसत दाम वर्ष 2023-24 के लिए 4.85 डॉलर प्रति बुशेल पर कायम रखा है।

यूएसडीए ने दुनिया भर में वर्ष 2023-24 के लिए 122.20 करोड़ टन मक्‍का पैदा होने का अनुमान जताया है। यह अनुमान नवंबर महीने में 122.07 करोड़ टन था। जबकि वर्ष 2022-23 के लिए 115.72 करोड़ टन मक्‍का पैदा होने की संभावना है। जो वर्ष 2021-22 में 121.72 करोड़ टन था।

भारत में मक्‍का का उत्पादन वर्ष 2023-24 में 343 लाख टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2022-23 में 380.85 लाख टन और वर्ष 2021-22 में 337.30 लाख टन रहा। भारत से वर्ष 2023-24 में 34 लाख टन मक्‍का निर्यात होने का अनुमान है जो वर्ष 2022-23 में 31.95 लाख टन और वर्ष 2021-22 में 34.41 लाख टन रहा। भारत में मक्‍का की खपत वर्ष 2023-24 में 312 लाख टन रहने की उम्‍मीद है जो वर्ष 2022-23 में 347 लाख टन रही।

वर्ष 2023-24 में अर्जेंटीना का मक्का निर्यात 3.40 करोड़ टन, अमेरिका का निर्यात 5.40 करोड़ टन और ब्राजील का निर्यात 5.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 में अर्जेंटीना का मक्का निर्यात 2.57 करोड़ टन, अमरीका का निर्यात 4.28 करोड़ टन और ब्राजील का निर्यात 5.32 करोड़ टन रहा।

यूएसडीए के मुताबिक अमरीका में वर्ष 2023-24 में मक्‍का का उत्‍पादन 38.69 करोड़ टन आंका है जो वर्ष 2022-23 में 34.83 करोड़ टन रहा। चीन में मक्का का उत्पादन वर्ष 2023-24 में 27.70 करोड़ टन होने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 में यह उत्पादन 27.72 करोड़ टन रहा। यूरोपीयन संघ में मक्का का उत्पादन वर्ष 2023-24 में 6.01 करोड़ टन रह सकता है जो वर्ष 2022-23 में 5.24 करोड़ टन था।

यूएसडीए की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील में मक्‍का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 13.70 करोड़ टन रहा। यह वर्ष 2023-24 में 12.90 करोड़ टन रहने की संभावना है। अर्जेंटीना में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 3.40 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2023-24 में 5.50 करोड़ टन पहुंचने के आसार हैं। दक्षिण अफ्रीका में मक्का का उत्‍पादन वर्ष 2023-24 में 1.68 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2022-23 में 1.71 करोड़ टन रहा।

यूक्रेन में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 2.70 करोड़ टन रहने की उम्‍मीद है जो वर्ष 2023-24 में 3.05 करोड़ टन रहने के आसार हैं। रुस में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 1.58 करोड़ टन रहने की संभावना है जो वर्ष 2023-24 में 1.70 करोड़ टन पहुंच सकता है। मैक्सिको में मक्‍का का उत्पादन वर्ष 2023-24 में 2.55 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

मक्‍का की कुल खपत वर्ष 2023-24 में 120.69 करोड़ टन पहुंच सकती है जो वर्ष 2022-23 में 116.76 करोड़ टन रही।

समूची दुनिया में वर्ष 2022-23 में मक्का का अंतिम स्‍टॉक 3 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2023-24 के लिए 3.15 करोड़ टन आंका गया। यह वर्ष 2021-22 में 3.10 करोड़ टन रहा।

The post मक्‍का के वैश्विक उत्‍पादन में मामूली इजाफा होगा : यूएसडीए appeared first on Moltol India.

]]>
https://moltolindia.com/there-will-be-a-slight-increase-in-global-production-of-maize-usda/commodity-agri/maize/feed/ 0